Monday, November 2, 2026

Bihar Cyber Crime: WhatsApp पर Video Call के जरिए व्यक्ति को झांसे में लेकर जॉइंट अकाउंट से उड़ाए 4.90 लाख रुपये

Bihar Cyber Crime: साइब र अपराधियों ने WhatsApp video call के जरिए एक व्यक्ति को झांसे में लेकर उनके जॉइंट बैंक अकाउंट से 4.90 लाख रुपये की अवैध निकासी की है। बात दें, कि यह घटना 17 अक्टूबर 2026 की है। पीड़ित के अनुसार, उनके और उनकी पत्नी के नाम से SBI यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जॉइंट अकाउंट है। उनके इसी अकाउंट एस बिना उनकी जानकारी और अनुमति के बड़ी रकम किसी दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर की गई थी।

इसे भी पढ़ें: यूपी के किसान अब तालाब से भी कमा सकेंगे मोटा मुनाफा, सरकार दे रही मोती की खेती का मौका; जानें कैसे उठाएं योजना का लाभ

Bihar Cyber Crime: 17 अक्टूबर की सुबह ट्रांसफर हुई रकम

पीड़ित की शिकायत के मुताबिक, 17 अक्टूबर की सुबह करीब 11:12 बजे उनके जॉइंट बैंक अकाउंट से 4.90 लाख रुपये निकालकर हबीबू नाम के लाभार्थी के अकाउंट में भेज दिए गए थे। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने इस लेनदेन की अनुमति नहीं दी थी। रकम ट्रांसफर होने के बाद उन्हें अकाउंट से पैसे निकालने की जानकारी मिली।

Bihar Cyber Crime: WhatsApp पर वीडियो कॉल कर OTP और ATM की ली जानकारी 

पीड़ित ने बताया कि उनके अकाउंट से रुपये निकालने से पहले एक अनजान व्यक्ति ने उन्हें WhatsApp पर वीडियो कॉल किया था। कॉल करने वाले ने उनसे OTP और ATM कार्ड से जुड़ी जानकारी मांगी। इसके साथ ही उनसे मोबाईल स्क्रीन शेयर करने के लिए भी कहा। पीड़ित ने मुताबिक, इस बातचीत के कुछ देर बाद उनके अकाउंट से 4.90 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए।

Bihar Cyber Crime: साइबर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी 

घटना के बाद पीड़ित ने पटना साइबर थाने में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, शिकायत में दर्ज अपराधियों की जांच और रकम के ट्रांसफर से जुड़े सभी सबूतों की पुष्टि होना बाकी है।

Bihar Cyber Crime: किसी के साथ भी न शेयर करें अपनी पर्सनल जानकारी 

साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान कॉल करने वालों के साथ अपना ATM पिन, OTP या कोई भी पर्सनल डीटेल किसी के साथ भी शेयर न करें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपना मोबाईल स्क्रीन शेयर न करें और किसी भी अनजान लिंक या ऐप से भी बचें। यदि आपके बैंक खाते से कोई फर्जी लेनदेन होता है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर जाएं या राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर