Monday, November 2, 2026

रांची के मांडर में दूध कारोबारी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

रांची : राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र के टिको टोली स्थित डेयरी के पास दूध कारोबारी रामू उरांव (55) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन को 30 अक्टूबर को पकड़ा गया था, जबकि दो अन्य आरोपियों को रविवार को ठाकुरगांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें : धनबाद बारामुड़ी खटाल मामला : नोटिस का जवाब देने अंचल कार्यालय पहुंचे खटालवासी, मांगा अतिरिक्त समय

एसएसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एसपी ग्रामीण के निर्देशन में खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम जनम सिंह, तेज नारायण सिंह, धुरवा सिंह, कुलदीप सिंह और राजेंद्र सिंह उर्फ विपीन सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि रामू उरांव के साथ उनका पिछले करीब दस वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण हत्या की साजिश रची गई और वारदात को अंजाम दिया गया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर