नई दिल्ली : एसआईआर और चुनाव आयोग व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे लगातार दूसरे बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अन्य विपक्षी नेताओं ने सड़क पर खूब प्रदर्शन किया। पूरे दिन प्रदर्शन व जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए जाते समय बुधवार शाम को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए जाने के कई घंटों बाद राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं को रिहा कर दिया. इसके बाद राहुल गांधी को बाराखंभा पुलिस स्टेशन से बाहर निकलते हुए देखा गया.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : दिल्ली के सीमापुरी हादसे के मलबे में छह से सात लोगों के दबे होने की आशंका, स्थानीय विधायक ने क्या कहा
राहुल गांधी का प्रदर्शन जारी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, विपक्षी दलों के नेताओं के साथ राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. आज दोपहर एक निजी रेस्तरां में लंच करने के बाद राहुल गांधी विपक्षी नेताओं के साथ जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए. विपक्षी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने विपक्षी नेताओं को जंतर-मंतर जाने की अनुमति नहीं दी. इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया था.
बीजेपी अध्यक्ष ने ये आरोप लगाए
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी घुसपैठियों की लड़ाई लड़ रहे हैं. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “आज जिस तरह दिल्ली में कुछ असामाजिक तत्वों को लेकर अराजकता फैलाने का काम किया जा रहा है, मैं नेता प्रतिपक्ष से कहना चाहता हूं कि जिन घुसपैठियों को हक दिलाने की बात आप कर रहे हैं, उन्हें भारत की जनता कभी हक नहीं मिलने देगी.”
उन्होंने कहा, “आप किसकी चिंता कर रहे हैं और किसकी लड़ाई लड़ रहे हैं? यदि एसआईआर की वजह से घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से कटते हैं और इसके लिए आप देश के लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं, तो कहीं न कहीं सवाल आप पर भी उठता है.” नितिन नबीन ने कहा, “मैं कह सकता हूं कि इस अराजकतावादी मानसिकता और सोच का भारत की जनता करारा जवाब देगी.”


