Thursday, October 8, 2026

टी 20 मुकाबले के लिए आज रांची पहुंचेंगे दोनों टीमों के खिलाड़ी, झारखंडी स्वाद में मिलेगा धुसका से लिट्टी-चोखा

रांची: 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबला होने वाला है. मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में उत्साह है और दोनों टीमों के रांची पहुंचने की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं. भारतीय और वेस्टइंडीज की टीम 7 अक्टूबर को राजधानी पहुंचेगी. खिलाड़ियों के ठहरने का इंतजाम शहर के रेडिशन ब्लू होटल में किया गया है. खास बात यह है कि खिलाड़ियों के रांची पहुंचने से पहले ही उनके खाने का पूरा मेन्यू तैयार कर लिया गया है.

इस बार खिलाड़ियों की प्लेट में सिर्फ इंटरनेशनल फूड ही नहीं होगा, बल्कि उन्हें रांची और झारखंड का देसी स्वाद भी चखने को मिलेगा. मेन्यू में भारतीय, कॉन्टिनेंटल और वेस्टर्न फूड के साथ धुसका, लिट्टी-चोखा, चिलका रोटी और मड़ुआ की रोटी जैसे पारंपरिक झारखंडी व्यंजन भी शामिल किए गए हैं. यानी क्रिकेट के साथ खिलाड़ियों को रांची के खाने का स्वाद भी याद रहेगा.

इसे भी पढ़े: इंदौर में कचरा वाहन की चपेट में आई 10 साल की बच्ची, पैर पर चढ़ा पहिया, CCTV में कैद हादसा

खिलाड़ियों के फिटनेस का खास ध्यान

क्रिकेटर्स के लिए खाना तैयार करते समय सबसे ज्यादा ध्यान उनकी फिटनेस और डाइट पर रखा गया है. मेन्यू में ऐसे खाने को प्राथमिकता दी गई है, जिसमें प्रोटीन अच्छा हो और खिलाड़ियों को मैच से पहले पर्याप्त एनर्जी मिल सके. नॉनवेज खाने वाले खिलाड़ियों के लिए चिकन टिक्का, ग्रिल्ड चिकन, तंदूरी और रोस्टेड लैम्ब चॉप्स जैसे विकल्प रखे गए हैं. इसके अलावा फ्राइड और बेक्ड फिश भी मेन्यू में शामिल है. वहीं वेजिटेरियन खिलाड़ियों के लिए भी खाने की अच्छी रेंज तैयार की गई है. पनीर टिक्का, पालक पनीर, दाल तड़का, चना, राजमा और सोया से बने अलग-अलग व्यंजन परोसे जाएंगे. खाने को लेकर बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों का भी ध्यान रखा गया है. सुरक्षा और धार्मिक कारणों को देखते हुए बुफे में पोर्क और बीफ नहीं रखा जाएगा.

खाने का अलग-अलग ऑप्शन

खिलाड़ियों के लिए दिन की शुरुआत भी हल्के और पौष्टिक खाने से होगी. नाश्ते में ओट्स, पोहा, इडली-सांभर, ताजे फल और अंडे से बनी अलग-अलग डिश उपलब्ध रहेंगी. यानी खिलाड़ियों को अपनी पसंद और डाइट के हिसाब से कई विकल्प मिलेंगे. कॉन्टिनेंटल और वेस्टर्न फूड में पास्ता, रोस्ट मीट और स्टीम की हुई सब्जियां भी रखी गई हैं. इसके साथ ऑलिव ऑयल और एवोकाडो जैसे हेल्दी फूड भी मेन्यू का हिस्सा होंगे. मैच या प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ियों को तुरंत एनर्जी की जरूरत होती है. इसे ध्यान में रखते हुए स्पोर्ट्स ड्रिंक्स, प्रोटीन शेक, ड्राई फ्रूट्स, नट्स और केले भी उपलब्ध रहेंगे. मीठे में ज्यादा हैवी डेजर्ट के बजाय फ्रूट सलाद को प्राथमिकता दी जाएगी. हालांकि खिलाड़ियों के लिए सीमित मात्रा में लो-फैट आइसक्रीम भी रखी जाएगी.

धुसका और लिट्टी-चोखा मेन्यू का खास 

अब बात उस खाने की, जो इस पूरे मेन्यू को रांची से जोड़ता है. खिलाड़ियों को झारखंड का लोकल स्वाद देने के लिए पारंपरिक व्यंजनों को भी शामिल किया गया है. इसमें धुसका, चावल का पीठा, मड़ुआ की रोटी, लिट्टी-चोखा और चिलका रोटी खास तौर पर परोसी जाएगी. रांची और झारखंड के लोगों के लिए ये व्यंजन भले ही रोजमर्रा के खाने का हिस्सा हों, लेकिन बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए यह बिल्कुल अलग अनुभव हो सकता है. खासकर वेस्टइंडीज के खिलाड़ी पहली बार झारखंड के इन पारंपरिक स्वादों को चखेंगे. धुसका की बात करें तो यह झारखंड के सबसे पसंद किए जाने वाले पारंपरिक व्यंजनों में से एक है. वहीं लिट्टी-चोखा और चिलका रोटी भी यहां के लोकल स्वाद की खास पहचान हैं. ऐसे में खिलाड़ियों के मेन्यू में इन व्यंजनों को शामिल करना रांची के लोकल फ्लेवर को भी खास जगह देता है.

9 अक्टूबर को होगा असली मुकाबला

दोनों टीमें 7 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगी और रेडिशन ब्लू होटल में ठहरेंगी. इसके बाद खिलाड़ियों की प्रैक्टिस और मैच से जुड़ी बाकी तैयारियां होंगी. 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज की टीमें टी20 मुकाबले में आमने-सामने होंगी. मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है, यह तो 9 अक्टूबर को मैदान पर ही पता चलेगा. लेकिन मैच से पहले खिलाड़ियों के लिए तैयार किया गया खास मेन्यू रांची की एक अलग तस्वीर जरूर दिखाता है. इंटरनेशनल फूड के साथ धुसका, लिट्टी-चोखा और चिलका रोटी जैसे झारखंडी व्यंजन खिलाड़ियों को यहां के स्वाद से जोड़ने का काम करेंगे. ऐसे में इस बार रांची में क्रिकेट का रोमांच सिर्फ स्टेडियम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि खिलाड़ियों की प्लेट में भी झारखंड का स्वाद नजर आएगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर