रांची: JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में अपराध अनुसंधान विभाग यानी CID ने सोमवार को एक और कार्रवाई करते हुए हजारीबाग से शैलेश पासवान को पकड़ा है. फिलहाल सीआईडी के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं. जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी में उसकी क्या भूमिका थी और इस पूरे नेटवर्क से उसके संबंध किन लोगों से थे.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : JSSC-CGL परीक्षा धांधली मामले में CID की एसआईटी ने पलामू से एक आरोपी किया गिरफ्तार
पलामू से एक गिरफ्तार
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 में कथित अनियमितता मामले की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सीआईडी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में कार्रवाई करते हुए डुमरी गांव निवासी कुन्दन कुमार, पिता रामलाल राम को गिरफ्तार किया गया। परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले में सीआईडी की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


