Friday, October 30, 2026

JSSC-CGL परीक्षा धांधली मामले में CID की एसआईटी ने पलामू से एक आरोपी किया गिरफ्तार

रांची : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 में कथित अनियमितता मामले की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सीआईडी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में कार्रवाई करते हुए डुमरी गांव निवासी कुन्दन कुमार, पिता रामलाल राम को गिरफ्तार किया गया। परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले में सीआईडी की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : ईडी की रांची, कोलकाता और दिल्ली के सात ठिकानों पर छापेमारी, टीएमसी सांसद से जुड़ा है मामला

बताया जा रहा है कि कुंदन कुमार गुमला जिले के सिसई में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित था. बताया जाता है कि सीआईडी ने कुंदन कुमार को पूछताछ के लिए रांची स्थित कार्यालय बुलाया था. इसके बाद उससे लगातार पूछताछ की गयी और उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया. बाद में उसकी गिरफ्तारी की जानकारी सामने आयी और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

कुंदन के पिता रामलाल राम ने बताया कि सीआईडी अधिकारियों ने एक सितंबर को फोन कर उनके पुत्र को दो सितंबर को रांची स्थित सीआईडी कार्यालय बुलाया था. वहां पहुंचने के बाद कुंदन से पूछताछ की जा रही थी. उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया था, जिसके कारण परिवार के लोग उससे संपर्क नहीं कर पा रहे थे. इसके बाद जानकारी मिली कि सीआईडी ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उन्होंने बताया कि चार सितंबर को उनके पैतृक गांव नामुदाग में भी नोटिस भेजा गया था.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर