Sunday, September 13, 2026

झारखंड कैडर के IAS अधिकारी घोलप रमेश को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए राज्य सरकार ने दी अनुमति

रांची: 2012 बैच के झारखंड कैडर के IAS अधिकारी रमेश घोलप को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए राज्य सरकार ने औपचारिक रूप से अनुमति प्रदान कर दी है. सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद अब वे केंद्र सरकार के विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, अन्य राज्यों या बाह्य संस्थानों में प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से इस संबंध में प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में लूट के दौरान व्यापारी को पेट में मारी गोली, घायल ने आरोपी को दबोचा

बता दें कि आईएएस अधिकारी रमेश घोलप ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की इच्छा जताते हुए राज्य सरकार से इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की थी. रमेश घोलप झारखंड के कई जिलों में कोडरमा, चतरा, लातेहार समेत कई जिलों बतौर उपायुक्त पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

वहीं वर्तमान में 1992 बैच की अधिकारी निधि खरे, 1995 बैच के अधिकारी सत्येन्द्र सिंह, 1997 बैच के अधिकारी सुनील कुमार बर्नवाल, 1998 बैच के अधिकारी राहुल शर्मा, कमल किशोर सोन, हिमाणी पांडे और आराधना पटनायक, 2008 बैच के अधिकारी हर्ष मंगला, 2009 बैच के अधिकारी ए. मुत्तु कुमार, 2010 बैच के अधिकारी अमित कुमार, 2011 बैच के अधिकारी राय महिमापत रे, 2012 बैच के अधिकारी शांतनु कुमार अग्रहरि और भुवनेश प्रताप सिंह व 2014 बैच के अधिकारी दिव्यांशु झा फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर