Thursday, October 8, 2026

राहुल गांधी ने कहा- ‘युवाओं को माफ़ करने वाले मोदी कौन होते हैं’

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर जारी उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो ‘गुमराह युवाओं’ को माफ़ करते हैं. राहुल गांधी एमडीएमके नेता वाइको के संसद में कार्यकाल पर छपी किताब ‘वाइको इन पार्लियामेंट’ के विमोचन के मौके पर कहा, ” हमारा देश इस समय एक अजीब दौर से गुजर रहा है. छात्र सड़कों पर हैं. वे गहरे दर्द और पीड़ा में हैं. वे परीक्षाओं में निष्पक्षता की मांग कर रहे हैं. वे ऐसी शिक्षा व्यवस्था चाहते हैं जो ठीक से काम करे.”

इसे भी पढ़ें; बांकीपुर उपचुनाव: सोनम वांगचुक की पत्नी ने कहा- ‘क्या हवा का रुख़ बदल रहा है’, मीसा भारती ने यहा

“दूसरी ओर हमारे प्रधानमंत्री हैं, जो कहते हैं कि उन्होंने उन्हें माफ़ कर दिया है. उन्हें माफ़ करने वाले वे कौन होते हैं, मैं नहीं जानता. उन्हें यह अधिकार किसने दिया कि वे भारत के भविष्य को माफ़ करें, यह भी मैं नहीं जानता. लेकिन उन्होंने यही रास्ता चुना है.” राहुल गांधी ने कहा, ”प्रधानमंत्री और उनके सहयोगियों, ख़ासकर आरएसएस, की सोच के पीछे एक बेहद ख़तरनाक और विभाजनकारी विचार है. वह विचार यह है कि यह देश अनेकताओं की सामूहिक अभिव्यक्ति नहीं है.”

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रोटेस्ट के दौरान सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो सामने आए थे, जिनमें कुछ युवा पीएम मोदी का नाम लेकर उन्हें अपशब्द कहते नज़र आ रहे हैं. इसके बाद ऐसे युवाओं पर कार्रवाई की मांग हो रही थी. हालांकि पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर कहा था कि ऐसे युवा गुमराह हैं, इन्हें माफ़ कर दिया जाना चाहिए.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर