लखनऊ: यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्षी दलों द्वारा शिक्षक भर्ती, चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया गया। साथ ही शोक प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Highlights:
यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के आज पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने राम मंदिर में चढ़ावा बढ़ावा चोरी, दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज, एक्सप्रेसवे के निर्माण में गड़बड़ी, शिक्षक भर्ती, समेत कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सदन में चोरी, बिजली, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर हुए हमले पर कहा कि वहां कानून-व्यवस्था खराब है। शायद इसी वजह से उन पर हमला हुआ होगा।
इसे भी पढ़ें: महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में पूर्व सांसद व भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह बरी
मायावती ने उठाए सवाल
मानसून सत्र की शुरुआत पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरकार और विपक्ष को जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा करने की सलाह दी। ‘एक्स’ पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि 4 अगस्त को राज्य सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सत्र हंगामे, आरोप-प्रत्यारोप और दलगत राजनीति की बजाय जनता से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। विधानसभा के लगातार छोटे होते सत्र चिंता का विषय हैं, क्योंकि इससे विधायिका की प्रभावशीलता प्रभावित हो सकती है। अफसरशाही को संविधान और जनहित के प्रति जवाबदेह बनाए रखने के लिए विधायिका की संवैधानिक भूमिका मजबूत रहना जरूरी है।


