Friday, September 25, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल संतोष गंगवार ने की मुलाकात, उप राष्ट्रपति से भी मिले राज्यपाल

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को राज्य के समसामयिक घटनाक्रम तथा राज्यहित एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराया। वहीं राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को लोक भवन, झारखण्ड की ओर से प्रकाशित “संवाद से विश्वास” की प्रति भी भेंट की, जिसमें राज्यपाल के दो वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख पहलों एवं गतिविधियों का संकलन है।

उप राष्ट्रपति से भी मिले राज्यपाल

इससे पहले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नई दिल्ली में ही उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से भी शिष्टाचार भेंट की। भेंट के क्रम में राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को लोक भवन, झारखण्ड द्वारा प्रकाशित “संवाद से विश्वास” की प्रति भेंट की, जिसमें राज्यपाल के दो वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख पहलों एवं गतिविधियों का संकलन है।

गृह मंत्री से रविवार को मुलाकात

इससे पहले रविवार को राज्यपाल संतोष गंगवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी और इस दौरान उन्हें झारखंड लोक सेवा आयोग से जुड़े परीक्षा धांधली मामले से जुड़े पूरे प्रकरण से अवगत कराया. कहा जा रहा है कि मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री से राज्यपाल की कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई.
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर