Friday, September 25, 2026

बोकारो में पावर सब-स्टेशन में पिस्तौल की नोक पर कर्मियों को बंधक बनाकर 32 लाख के उपकरण लूटे

बोकारो: जिले के चंदनक्यारी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने पावर सबस्टेशन को निशाना बनाते हुए सनसनीखेज डकैती की वारदात को अंजाम दिया। मुंह ढके 10 से 12 नकाबपोश बदमाश पिस्तौल के बल पर सबस्टेशन में घुसे और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को बंधक बना लिया। अपराधियों ने कर्मियों के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए, उन्हें कमरे में बंद कर दिया और इसके बाद सबस्टेशन में लगे कई कीमती विद्युत उपकरण लेकर फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें: झारखंड : वाणिज्य कर विभाग के 47 अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी

सहायक विद्युत अभियंता नरेंद्र मिंज ने बताया कि सुबह एक कर्मचारी पूजा के लिए फूल तोड़ने पहुंचा तो मुख्य गेट खुला मिला। आवाज लगाने पर कमरे के अंदर से जवाब मिला। दरवाजा खोलने पर कर्मी बंधे हुए मिले, जिसके बाद तत्काल चंदनक्यारी थाना पुलिस को सूचना दी गई।

प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस डकैती में करीब 32 लाख रुपये मूल्य के विद्युत उपकरण चोरी हुए हैं। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर