Monday, August 3, 2026

विधानसभा उपचुनाव परिणाम : बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे तो दतिया में बीजेपी को मिली बढ़त, गुजरात में ये रूझान

न्यूज डेस्क: बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है. तीनों सीटों पर 30 जुलाई को वोटिंग हुई थी. चुनाव आयोग ने तीनों राज्यों में शांतिपूर्ण तरीके से गिनती सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. बांकीपुर और दतिया में दिलचस्प मुकाबला है.

इसे भी पढ़ें : बांकीपुर समेत तीन विधानसभा उपचुनावों के नतीजे आज, भाजपा का प्रशांत किशोर पर पलटवार, कहा-हार के डर से कर रहे नाटक

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में चौथे दौर की मतगणना के बाद जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर बढ़ता बनाए हुए हैं. चुनाव आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रशांत किशोर को अब तक 6,269 वोट मिले हैं. भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा 5,124 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि राजद की रेखा कुमारी (रेखा गुप्ता) को 884 वोट मिले हैं. चार राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर भाजपा उम्मीदवार पर 1,145 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. बांकीपुर में 31 राउंड की मतगणना के बाद नतीजा आएगा.

इधर मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में पहले राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को कुल 4,551 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 3,367 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. यानी बीेजपी यहां 1185 वोटों से आगे चल रही है. दतिया में बीजेपी व कांग्रेस समेत कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर