गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिरला निवासी लालचंद महतो का शव मंगलवार को लगभग एक महीने बाद दुबई से तिरला पहुंचेगा।उनका शव कल मंगलवार सुबह 7:30 बजे कोलकता एयरपोर्ट में उतारा जाएगा। कोलकता एयरपोर्ट से एंबुलेंस से तिरला लाया जाएगा। बताते चलें कि पिछले 5 जुलाई 2026 को दुबई में उनकी मौत हो गयी थी।
इसे भी पढ़ें : पलामू में सीआईडी की JPSC परीक्षा धांधली मामले में शिक्षक संतोष सिंह और रविशंकर के ठिकानों पर छापेमारी, दस्तावेज़ जब्त
मिली जानकारी के अनुसार लालचंद महतो जनवरी 2026 में रोजगार की तलाश में दुबई गए थे। जहां उन्होंने एक कंपनी में काम शुरू किया, लेकिन करीब दो महीने बाद कंपनी ने उन्हें काम से हटा दिया। नौकरी छूटने के बाद वे आर्थिक और मानसिक संकट में घिर गए। इसी दौरान उनका पासपोर्ट और वीजा भी गुम हो गया, जिससे उनकी परेशानियां और बढ़ गईं। आवश्यक दस्तावेज नहीं होने के कारण वे स्वदेश लौटने में असमर्थ थे और लगातार वतन वापसी के प्रयास कर रहे थे। लेकिन 5 जुलाई 2026 को तबीयत खराब होने के कारण उसकी मौत हो गयी।
प्रवासी हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने बताया कि बहुत प्रयास के बाद लालचंद महतो का शव भारत लाया जा रहा हैं।उन्होंने कहा कि लालचंद महतो का परिवार काफी गरीब है और वर्ष 2013 से उनके पिता मुंबई से लापता हैं। ऐसे में झारखंड सरकार से की ओर से उचित सहयोग राशि एवं सरकारी योजना का लाभ पीड़ित परिवार को दिया जाए।


