Thursday, November 5, 2026

पलामू में सीआईडी की JPSC परीक्षा धांधली मामले में शिक्षक संतोष सिंह और रविशंकर के ठिकानों पर छापेमारी, दस्तावेज़ जब्त

पलामू: जेपीएससी परीक्षा धांधली मामले में सोमवार को सीआईडी ने पलामू पुलिस के साथ मिलकर शिक्षक संतोष कुमार सिंह और रविशंकर कुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी की. मिली जानकारी के अनुसार संतोष कुमार सिंह के मेदिनीनगर स्थित बीएन कॉलेज हामिदगंज मोहल्ले के आवास और उनके पैतृक गांव नौडीहा बाजार स्थित घर पर एक साथ छापेमारी की गई.

इसे भी पढ़ें : JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID ने रांची, बोकारो, पलामू व हज़ारीबाग जिले के अलग अलग 20 ठिकानों पर की छापेमारी

सीआईडी व पलामू पुलिस की संयुक्त छापेमारी कई घंटों तक चली और इस दौरान सीआईडी ने कई संदेहास्पद दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं. ​इसके अलावा सीआईडी ने मेदिनीनगर के बारहलोटा स्थित रविशंकर कुमार के घर पर भी छापेमारी की. हालांकि यहां से किन सामानों को बरामद किया गया है, इसकी जानकारी अब तक सार्वजनिक नहीं हा पाई है. हालांकि इस संबंध में जिले में कयासों का बाजार गर्म है.

बता दें कि सोमवार को सीआईडी ने जेपीएससी परीक्षा धांधली मामले में रांची के 15 ठिकानों के अलावा पलामू, बोकारो व हजारीबाग में छापेमारी की। इसमें रांची में धुर्वा, नामकुम सहित 15 से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई की गई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर