Saturday, August 1, 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश, पटना मेट्रो निर्माण के दौरान आवागमन में न हो बाधा

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पथ निर्माण विभाग के कार्यों एवं प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में राजधानी पटना में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के मद्देनजर नेहरू पथ (बेली रोड) पर यातायात को सुगम एवं निर्बाध बनाए रखने की व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें: 531 करोड़ की लागत से बनेगा बिहार-यूपी को जोड़ने वाला पुल, 2028 तक होगा तैयार

समीक्षा के दौरान पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल एवं पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक  संदीप कुमार आर पुडुकलकट्टी ने बताया गया कि नेहरू पथ पर 11 स्ट्रेच चिन्हित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इन चिन्हित स्ट्रेच का स्थल निरीक्षण कर वहां की वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप यातायात सुधार के उपाय किए जाएं। जहां आवश्यक हो, वहां सड़क का चौड़ीकरण किया जाए तथा जंक्शन सुधार, बॉटलनेक हटाने और अन्य जरूरी कार्य भी किए जाएं, ताकि यातायात का सुचारु संचालन बना रहे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके निर्माण के दौरान आम नागरिकों को आवागमन में कम-से-कम असुविधा हो, इसके लिए पथ निर्माण विभाग एवं संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मेट्रो निर्माण के दौरान लोगों के आवागमन में किसी प्रकार की अनावश्यक बाधा न आए। जिन स्थानों पर निर्माण कार्य के कारण यातायात प्रभावित होने की संभावना है, वहां समय रहते वैकल्पिक मार्ग की पहचान कर समुचित व्यवस्था की जाए। वैकल्पिक मार्गों को भी आवागमन के अनुकूल बनाया जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे की गतिविधियों को सुव्यवस्थित किया जाए, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और आम नागरिकों की सुविधा भी बनी रहे। मुख्यमंत्री ने नेहरू पथ पर उपयुक्त वेंडिंग जोन की पहचान करने का भी निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पथ निर्माण विभाग, पटना मेट्रो से संबंधित एजेंसियों, जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ट्रैफिक मैनेजमेंट, वैकल्पिक मार्ग, आवश्यकतानुसार सड़क चौड़ीकरण तथा अन्य यातायात सुधार कार्यों की समग्र कार्ययोजना पर तेजी से काम किया जाए। राजधानी में विकास कार्यों के साथ-साथ नागरिकों की सुविधा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। पटना मेट्रो के निर्माण के दौरान नेहरू पथ सहित प्रभावित क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम समयबद्ध तरीके से उठाए जाएं।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सह नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव संदीप कुमार आर० पुडुकलकट्टी, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर