Sunday, November 1, 2026

531 करोड़ की लागत से बनेगा बिहार-यूपी को जोड़ने वाला पुल, 2028 तक होगा तैयार

पटना: बिहार के बक्सर से यूपी के बलिया के बीच सफर करने, के दौरान सबसे बड़ी परेशानी गंगा पर बन रहे नए पुल की सीमित क्षमता होती है। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बीते दिनों बक्सर से जुड़ी एक परियोजना की जानकारी दी। गडकरी ने बताया कि बक्सर और यूपी के बलिया को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर 531.6 करोड़ रुपए की लागत से 3.3 किलोमीटर लंबा अतिरिक्त दो-लेन पुल तेजी से बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : जी ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और उनके बेटे पुनीत गोयनका पर सेबी ने लगाया एक साल का बैन, 1.48 करोड़ का जुर्माना

केंद्र सरकार के अनुसार, पुल का निर्माण कार्य 4 सितम्बर 2025 में शुरू किया गया था और अभी तक 47.1 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। माना जा रहा है कि फ़रवरी 2028 तक यह पुल पूरी तरह बनकर तैयार हो सकता है। इस परियोजना की खासियत पुल की लंबाई बताई जा रही हैं। बक्सर के पुराने दोनों पुल लगभग 1.1 किलोमीटर लंबे है, जबकि नया पुल उससे करीब तीन गुना लंबा होगा।

बताया जा रहा है कि इस पुल के निर्माण से न सिर्फ गंगा नदी पार करना आसान होगा, बल्कि पटना- बक्सर फोरलेन NH-922 और पूर्वांचल एक्स्प्रेसवे के बीच सालों से बनी बॅाटलनेक की समस्या भी काफी हद तक खत्म हो सकेगी।लोकसभा में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने यह भी बताया कि बक्सर-भागलपुर एक्स्प्रेसवे से संबंधित तैयारियां भी सरकार की प्राथमिकता में है। फिलहाल एजेंसी के सामने सबसे बड़ी चुनोती गंगा का लगातार बढ़ता जलस्तर माना जा रहा है। इसी कारण कंपनी निर्माण कार्य पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर