Monday, July 27, 2026

मोबाइल टावर चोरी गिरोह के खुलासा करते हुए पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार, 33 कांडों का हुआ खुलासा

रांची: रांची पुलिस ने मोबाइल टावर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह की गिरफ्तारी से रांची जिले के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के कुल 33 मामलों का खुलासा हुआ है. गिरफ्तार आरोपियों में तौफिक अंसारी, अकमल अंसारी, मुबारक अंसारी और चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी गौरी कुमार शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: TDPL एजेंसी का किसी भी परीक्षा से कोई संबंध नहीं, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई : JSSC

सरगना को थी महत्वपूर्ण जानकारी

पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना मुख्य आरोपी तौफिक अंसारी था, जो संबंधित कंपनी में काम करने के कारण मोबाइल टावरों की सुरक्षा व्यवस्था और वहां लगे कीमती उपकरणों की सटीक जानकारी रखता था. वह अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था और चोरी किए गए सामान को गौरी कुमार नामक कबाड़ी को बेच देता था.

चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए कई कीमती सामान, रिंग-फीड और अन्य उपकरण बरामद किए हैं. इसके साथ ही चोरी की वारदातों में इस्तेमाल होने वाली एक चारपहिया गाड़ी भी जब्त की गई है. इस गिरोह के पकड़े जाने से रांची के चान्हो, पिठोरिया, कांके, नगड़ी, रातु, ओरमांझी, सिकिदिरी, अनगड़ा, बुढ़मू, मांडर, खलारी, इटकी, बेड़ो और लापुंग थाना क्षेत्रों में दर्ज कुल 33 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर