Saturday, October 31, 2026

पलामू में पुलिस ने डेढ़ करोड़ का गांजा किया बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

मेदिनीनगर/पलामू : पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हुसैनाबाद थानान्तर्गत चलाई गयी एक विशेष मुहिम में रविवार को डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के 320 (तीन सौ बीस) किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: वेटलिफ़्टिंग में मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने भारत को दिलाया सिल्वर

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि “इसके अतिरिक्त गांजा ले जा रही उत्तर प्रदेश के नम्बर प्लेट वाली ट्रक को जब्त किया गया है । गांजा की तस्करी कर रहे शख्स राजेश यादव (45) पलामू जिले के छत्तरपुर थानान्तर्गत मदनपुर गांव का है । यह ट्रक चालक के रुप में सक्रिय था।”

उन्होंने बताया कि ” गांजा छतीसगढ से लाए गए थे और इसे झारखंड के रास्ते बिहार ले जाने की कोशिश थी, जिसे खुफिया सूचना पर पुलिस की विशेष टीम ने कारवाई कर पकड़ लिया।” उन्होंने बताया कि “जब्त ट्रक में विशेष तहखाने बने थे, जिसमें पुआल के बीच उसे छिपा कर तस्करी की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि “अवैध मादक पदार्थ का यह अंतरराजकीय गिरोह है, जो तस्करी के धंधे में अन्तर्लिप्त है, इसकी जांच पुलिस कर रही है ।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर