Monday, July 27, 2026

डूरंड कप 2026 : रांची में हुआ शानदार आगाज, जमशेदपुर FC ने श्रीलंका की डिफेंडर्स FC को 5-0 से रौंदा, रेनियर फर्नांडिस की हैट्रिक

रांची : 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप 2026 के रांची चरण के मुकाबले के उद्घाटन मैच में आईएसएल की टीम जमशेदपुर एफसी ने अपने शानदार और आक्रामक खेल से श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी को एकतरफा मुकाबला में 5-0 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की. राँची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए मैच के पहले ही हाफ में चार गोल दागकर जमशेदपुर ने खेल पर पूरी तरह से अपनी पकड़ बनाए रखी और विपक्षी टीम को मुकाबले में वापसी का कोई मौका नहीं दिया.

इसे भी पढ़ें : TDPL एजेंसी का किसी भी परीक्षा से कोई संबंध नहीं, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई : JSSC

रेनियर फर्नांडिस की हैट्रिक

HOKa4loboAA8J3e

मैच के चौथे मिनट में ही जमशेदपुर के स्टार खिलाड़ी रेनियर फर्नांडिस ने गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी. इसके चंद मिनटों बाद ही आठवें मिनट में रेनियर ने एक और शानदार गोल दागकर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया. इसी तरह 23वें मिनट में अमन सीके ने और 39वें मिनट में देवेंद्र मुरगांवकर ने चौथा गोल करते हुए मुकाबले को पहले हाफ में ही पूरी तरह से एकतरफा बना दिया.

दूसरे हाफ में श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी ने खेल में वापसी की कोशिशें जरूर कीं, लेकिन जमशेदपुर एफसी की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने उनकी एक न चली. मैच के 82वें मिनट में एक बार फिर रेनियर फर्नांडिस ने टीम के पांचवां गोल करते हुए अपनी शानदार हैट्रिक पूरी की.

टूर्नामेंट का रांची में भव्य आगाज

HOKZ2maaEAAdTT

इससे पहले राँची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट 135वें डूरंड कप का भव्य आगाज हुआ. दर्शकों से भरे खचाखच स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के अवसर पर कलाकारों ने अपनी शानदार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

रांची चरण में ग्रुप-सी के कुल सात मुकाबले खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत शानदार माहौल और उत्साह के बीच हुई. झारखंड सरकार के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार और राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया.

HOKZ2mTbYAAuEve

उद्घाटन समारोह ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया. भारतीय सेना के जवानों ने अपनी अनुशासन, साहस और शौर्य का शानदार प्रदर्शन किया. हेलीकॉप्टर शो, जेट शो और सैन्य करतबों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया.

मैदान में प्रस्तुत किए गए देशभक्ति कार्यक्रमों ने पूरे स्टेडियम का माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों और जवानों का उत्साह बढ़ाया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर