Sunday, July 26, 2026

TDPL एजेंसी का किसी भी परीक्षा से कोई संबंध नहीं, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई : JSSC

रांची: झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग यानी जेएसएससी की ओर से जारी आदेश में आयोग ने कहा है कि TDPL एजेंसी को लेकर मीडिया में चल रही किसी भी प्रकार की खबरों यानी एजेंसी का जेएसएससी की किसी भी परीक्षाओं से कोई नाता नहीं है. आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि TDPL एजेंसी का आयोग की ओर से आयोजित होने वाली किसी भी वर्तमान, पिछली या आगामी परीक्षा के संचालन, परीक्षा प्रबंधन या परीक्षा प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है. जारी सूचना के मुताबिक, इस एजेंसी को पहले ही परीक्षा से जुड़े हर तरह के कार्यों से अलग किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें: पलामू में पुलिस ने डेढ़ करोड़ का गांजा किया बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

पिछले साल कंपनी से तोड़ा था संबंध

मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने पिछले साल मई महीने में जारी कार्यालय आदेश संख्या-131 (दिनांक 20.05.2025) के तहत TDPL एजेंसी को परीक्षा संबंधी सभी दायित्वों से मुक्त करते हुए उसे ब्लैकलिस्टेड कर दिया था। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो 20 मई 2025 के बाद या उससे पहले भी, आयोग की किसी भी परीक्षा गतिविधि में इस एजेंसी की कोई सहभागिता या कानूनी भूमिका नहीं रही है.

अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई

WhatsApp Image 2026 07 26 at 22.36.52

जारी सूचना के अनुसार जेएसएससी ने कहा है कि आयोग की प्रतिष्ठा और पारदर्शिता को धूमिल करने वाली कोई भी भ्रामक, असत्य या तथ्यहीन सूचना यदि कोई व्यक्ति, संस्था या मीडिया माध्यम फैलाता है, तो उनके खिलाफ सख्त विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. झारखंड के युवाओं के भविष्य और परीक्षाओं की शुचिता को बनाए रखने के लिए आयोग पूरी तरह प्रतिबद्ध है. सभी संबंधित पक्षों और अभ्यर्थियों से अपील है, कि वे किसी भी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और केवल जेएसएससी (JSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारियों को ही सही मानें.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर