Saturday, July 25, 2026

रांची के चर्चित बड़गाईं जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित तीन को मिली मोहलत, 14 अन्य पर आरोप गठित

रांची : ईडी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में गुरुवार को 17 में से 14 आरोपितों पर आरोप गठित किया गया। अदालत ने सीएम हेमंत सोरेन, बिनोद कुमार सिंह और राज कुमार पाहन को छोड़कर शेष 14 आरोपितों के खिलाफ आरोप गठित कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी। यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से 26 फरवरी 2023 को दर्ज ईसीआइआर से जुड़ा है।

इसे भी पढ़ें : श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर देवघर पहुंची डीजीपी तदाशा मिश्र, बाबा मंदिर व बासुकीनाथ धाम में की पूजा अर्चना

बताया जा रहा है कि कोर्ट में इन तीनों की ओर से समय की मांग की गई थी, इसलिए उनके खिलाफ आरोप गठन फिलहाल टाल दिया गया। ईडी ने जांच की शुरुआत सदर थाना और पूर्व में मिली सूचनाओं के आधार पर की थी। करीब तीन वर्ष की जांच और पूरक अभियोजन शिकायतों के बाद अब आरोप तय किया गया है। ईडी का आरोप है कि आरोपितों ने संगठित गिरोह बनाकर बरियातू-बड़गाईं क्षेत्र की गैर-हस्तांतरणीय भुईंहरी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री की और अपराध से अर्जित धन को वैध दिखाने का प्रयास किया।

जांच के दौरान जब्त डायरियों में करोड़ों रुपये के नकद लेनदेन का उल्लेख मिला। काल डिटेल रिकार्ड, बैंक खातों और अन्य दस्तावेजों से भी सह-आरोपितों के बीच संपर्क तथा वित्तीय लेनदेन की पुष्टि होने का दावा ईडी ने किया है। अदालत ने पूर्व राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, तापस घोष, शेखर कुशवाहा, सद्दाम हुसैन, आनंद तिर्की उर्फ अंतु तिर्की, अफसर अली, इरशाद अख्तर, कुमार राजश्री, मनोज कुमार यादव, प्रिया रंजन सहाय, बिपिन सिंह, बिजेंद्र सिंह, संजीत कुमार और इरशाद पर आरोप गठित किया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर