रांची: झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बुधवार को कई जिलों के डीईओ और डीएसई समेत कुल 40 अधिकारियों का तबादला किया. इस संबंध में जारी विभागीय अधिसूचना के अनुसार सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा को झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक के नए सचिव बनाए गए हैं तो वहीं मो. वसीम अहमद को रांची का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है.
इसके अलावा मनोज कुमार को प्रशासी पदाधिकारी, झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद् और आशीष कुमार पाण्डेय को प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में उप निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह निशु कुमारी को पूर्वी सिंहभूम, दीप्ति कुमारी को खूंटी, प्रिंस को पश्चिम सिंहभूम और कैलाश मिश्र को सरायकेला खरसावां का नया डीईओ बनाया गया है.




