Friday, July 24, 2026

पार्टी में टूट की खबरों के बीच ममता बनर्जी की बैठकों का दौर जारी, रविवार को कोलकाता नगर निगम के पार्षदों की बैठक

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम से मेयर फिरहाद हकीम के इस्तीफ़े के बाद बने हालात में आगे की रणनीति तय करने के लिए ममता बनर्जी ने रविवार शाम को अपने आवास पर तृणमूल कांग्रेस के पार्षदों की बैठक बुलाई है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. हकीम ने बीते शुक्रवार को इस्तीफ़ा दिया था. फ़िलहाल पार्टी ने यह तय नहीं किया है कि वो मेयर पद के लिए किसी को चुनेगी या नहीं. इससे बैठक के एजेंडे पर कयास लगाए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बुलाई महागठबंधन विधायकों की बैठक, कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने की मुलाकात

निगम में पार्टी के 136 पार्षद

बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी को सोमवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए रविवार रात को ही दिल्ली जाना है. उससे पहले नगर निगम के पार्षदों के साथ बैठक में भावी रणनीति तय करने की योजना बनाई गई है. इस बैठक में मेयर पद के अगले उम्मीदवार का चयन किया जा सकता है. फ़िलहाल निगम में पार्टी के 136 पार्षद हैं. लेकिन राजनीतिक हलकों में इस बैठक में तमाम पार्षदों के शामिल होने पर आशंका जताई जा रही है. क्योंकि हाल में पार्टी के 58 विधायकों ने बगावत कर दी है.

निगम बोर्ड के भंग होने का ख़तरा

हकीम के इस्तीफ़े के बाद नगर निगम बोर्ड के भंग होने का ख़तरा भी पैदा हो गया है. इसकी वजह राज्य सरकार की ओर से भेजा गया वह नोटिस है जिसमें कहा गया है कि मेयर के इस्तीफ़े के बाद नगर निगम बोर्ड को भंग क्यों न कर दिया जाए. निगम से तीन दिनों के भीतर इसका जवाब मांगा गया है. निगम के भंग होने की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि दिसंबर में निगम के चुनाव होने हैं.

पार्षदों की गिरफ़्तारी का सिलसिला तेज़

दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस के पार्षदों की गिरफ़्तारी का सिलसिला तेज़ हो रहा है. शनिवार को पार्षद सौरव घोष के गिरफ़्तार होने के साथ ही यह संख्या बढ़कर सात हो गई है. इससे पहले बुधवार को पार्षद बाप्पादित्य दासगुप्ता को भी गिरफ़्तार कर लिया गया था. इसके अलावा रविवार को सुबह ही जोड़ासांको के तृणमूल पार्षद जसीमुद्दीन के आवास पर भी पुलिस और केंद्रीय बल के जवान पहुंचे हैं. उनकी गिरफ़्तारी की भी आशंका जताई जा रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर