Thursday, October 29, 2026

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत 60 ट्रेड पार्टनर देशों पर फिर से लगाया 10 से 12.5 फीसदी का एक और टैरिफ़

न्यूज डेस्क : अमेरिका ने अपने लगभग 60 ट्रेड पार्टनर देशों पर नया टैरिफ़ लगाने का फ़ैसला किया फैसला किया है. उसका कहना है कि ये देश जबरन मज़दूरी रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहे हैं. इसलिए ये टैरिफ़ लगाए जा रहे हैं. 10 से 12.5 फ़ीसदी तक के ये टैरिफ़ अमेरिका के प्रमुख ट्रेड पार्टनर देशों के पर लागू होंगे. इनमें भारत, ब्रिटेन, चीन, यूरोपीय यूनियन, कनाडा और जापान भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : जगुआर में घूमता था ‘हाईटेक चोर गैंग’, 80 कांडों वाला अंतरराज्यीय नेटवर्क को रांची पुलिस ने किया बेनकाब

शुक्रवार से लागू होंगे

ये टैरिफ़ शुक्रवार से लागू होंगे. इससे पहले इस साल विदेशी सामान पर लगाया गया अस्थायी 10 फ़ीसदी टैरिफ़ अब समाप्त हो रहा है. डोनाल्ड ट्रंप के पिछले साल दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद शुरू हुए ट्रेड वॉर में यह ताज़ा बड़ा कदम माना जा रहा है.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला

हालांकि इस साल अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि आपातकालीन अधिकारों का इस्तेमाल करके दुनिया भर के देशों पर लगाए गए कई टैरिफ कानूनी रूप से वैध नहीं थे. इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी प्रमुख व्यापार नीति को लागू करने के लिए दूसरे कानूनी रास्ते अपनाने शुरू किए.

पिछले महीने व्हाइट हाउस ने पहली बार प्रस्ताव रखा था कि जिन देशों पर जबरन मज़दूरी रोकने के लिए पर्याप्त प्रयास न करने का आरोप है, वहां से अमेरिका आने वाले सामान पर 10 से 12.5 फ़ीसदी तक का टैरिफ़ लगाया जाए.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर