Monday, November 2, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बुलाई महागठबंधन विधायकों की बैठक, कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने की मुलाकात

रांची: झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले चुनाव को लेकर सूबे में राजनीतिक तापमान तेज है. शनिवार को सीएम आवास में बैठकों व मुलाकातों का दौर रविवार को भी जारी है. सोमवार को नामांकन को लेकर रविवार को कांग्रेस पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस नेता अजय शर्मा के साथ एक बार फिर सीएम आवास पहुंचे और सीएम के साथ बंद कमरे में बातचीत की।

इससे पहले मीडिया में आई खबरों के अनुसार निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे परिमल नाथवाणी ने भी सीएम हेमंत सोरेन से शनिवार देर शाम मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने सीएम से राज्यसभा चुनाव में समर्थन की मांग की है. इससे कांग्रेस को डर है कि कहीं ‘हाथ’ से मौका न फिसल जाए. लिहाजा, प्रणव झा की नैया पार लगाने के लिए दिल्ली ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अजय शर्मा रविवार को सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की.

इसे भी पढ़ें : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रामगढ़ और बोकारो में कार्यकर्ताओं व नेताओं ने किया भव्य स्वागत

कांग्रेस नेताओं ने कहा

सीएम से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने कहा कि सारी बातें कल ही स्पष्ट हो गई थीं. आज यानी रविवार को औपचारिक मुलाकात हुई. गठबंधन दोनों सीट जीतेगा. कांग्रेस पर्यवेक्षक अजय शर्मा ने कहा कि कल यानी आठ जून को गठबंधन के दोनों उम्मीदवार परचा दाखिल करेंगे. आज शाम गठबंधन विधायक दल की बैठक होगी.

मुलाकात पर सीएमओ ने क्या कहा

वहीं इस संबंध में मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से भी जारी प्रेस रिलीज के अनुसार मुख्यमंत्री से कांग्रेस नेताओं की मुलाकात के दौरान आगामी राज्यसभा चुनाव–2026 से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। बैठक में राज्यसभा चुनाव में गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक तैयारियों, समन्वय तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर रचनात्मक संवाद हुआ।

JMM विधायक दल की बैठक

इधर चर्चा है कि रविवार शाम छह बजे जेएमएम ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है. दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक दल की भी बैठक होगी. अंदरूनी खींचतान और मान मनौव्वल के इस खेल में दोनों पार्टियां यह सुनिश्चित करना चाहती हैं कि उनके अपने उम्मीदवार के पक्ष में पूरा समर्थन रहे. कहीं कोई क्रॉस वोटिंग की नौबत न हो जाए.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर