न्यूज डेस्क: 25 मई यानी आज से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है, जो 2 जून तक चलेगी. इन 9 दिनों में धरती सबसे ज्यादा तपती है जिससे टेम्परेचर के साथ आमजन की परेशानियां भी बढ़ जाती है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण शरीर इन दिनों काफी जल्दी थक जाता है. वहीं ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है.
Highlights:
कई बार पसीने के साथ कई तरह के मिनरल्स भी बाहर निकल जाते हैं. शरीर में मिनरल्स की कमी होने पर कमजोरी, चक्कर, डिहाइड्रेशन और पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स होने लगती है. इस समय अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा नहीं तो आपको कई तरह की अन्य समस्याएं होगी. इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आपको अपना शरीर ठंडा रहना होगा. जिससे आपको फ्रेशनेस का एहसास होगा.
खीरे का सेवन
नौतपा के दौरान आज ही ये करना शुरू करें. इन दिनों आपको अपनी डाइट में खीरे को जरूर शामिल करना होगा. इसमें आपको भरपूर मात्रा में पानी मिलेगा, जिस वजह से आपका शरीर लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहेगा. खीरा खाने से शरीर की गर्मी कम होगा और पेट ठंडा रहेगा. खीरा खाने से डाइजेशन बेहतर रहता है. गर्मियों और नौतपा के दिनों में इसे सलाद, सैंडविच या रायते के रूप में अपनी डाइट में शामिल करें. इसके सेवन से आपका शरीर अंदर से फ्रेश फील करेगा.
तरबूज का सेवन
आपको अपनी डाइट में तरबूज को शामिल करना शुरू करें. इसके सेवन से शरीर को इंस्टेंट ठंडक मिलेगी. इसमें करीबन 90 प्रतिशत तक पानी ही होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है. तेज धूप और गर्मी में तरबूज का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलेगी और थकान कम लगेगा. इसमें कई तरह के विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं जो शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं.
दही का सेवन
आप अपनी डाइट में दही को जरूर शामिल करें. इसकी तासीर ठंडी होती है और इन दिनों में इसका सेवन आपके डाइजेशन को बेहतर रखता है. गर्मियों के दिनों में कुछ मसालेदार और हैवी खाने के बाद दही खाने से पेट को आराम मिलता है. इसे सिंपल तरीके से भी खा सकते हैं या फिर इसे छाछ और लस्सी के रुप में पी सकते हैं. दही के सेवन से शरीर लंबे समय तक फ्रेश रहता है और गर्मी की बेचैनी से राहत मिलेगा.
इसे भी पढ़े: पेट्रोल-डीजल की महंगाई ने तेल कंपनियों को दी राहत, घाटा ₹1,000 करोड़ से घटकर ₹600 करोड़ हुआ
नारियल पानी का सेवन
इन दिनों में शरीर से पानी के जरिये कई तरह के जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल जाते हैं. वहीं इस कमी को दूर करने के लिए नारियल पानी पीना शुरू करें. यह शरीर को इंस्टेंट हाइड्रेशन देता है. यह बिलकुल ही एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक की तरह काम करता है और शरीर को फ्रेश महसूस करने में मदद करता है. नारियल का पानी पीने से शरीर में थकान और कमजोरी की प्रॉब्लम खत्म होती है. इसके सेवन से पेट हल्का रहता है और डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम से बचा रहा हैं.
पुदीना के पत्तों का सेवन
गर्मियों के दिनों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए पुदीना के पत्तों का सेवन करें. इसकी तासीर काफी ठंडी होती है और यह शरीर के साथ पेट को भी राहत पहुंचाती है. काफी आसानी से इसकी चटनी बना सकते हैं, शरबत तैयार कर सकते हैं या फिर रायता में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके सेवन से गर्मी का असर कम महसूस होता है. यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है और पेट की जलन को राहत दिलाता है.
बेल के शरबत का सेवन
नौतपा के दौरान बेल के शरबत का सेवन जरूर करें. गर्मियों के दिनों में पीया जाने वाला यह एक ट्रेडिशनल और बहुत ही हेल्दी ड्रिंक है. यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी प्रॉब्लम से राहत पाने में मदद करता है. इसके सेवन से लू लगने का खतरा कम होता है. सिर्फ एक ग्लास बेल का शरबत शरीर को ठंडा रखने और एनर्जेटिक महसूस करने में मदद करता है.


