Wednesday, July 22, 2026

संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी और शरद पवार की हुई मुलाकात, सुप्रिया सुले भी रही मौजूद

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन विपक्षी सांसदों के हांगामा के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले विपक्षी सांसद संसद के बाहर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए भी नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ संसद स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई एक मुलाकात ने देश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

इसे भी पढ़ें : संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित, काले कपड़े में पहुंचे विपक्षी सांसद

पीएम ने ऐसे किया स्वागत

WhatsApp Image 2026 07 22 at 11.52.57 1

बुधवार को एनसीपी(एससीपी) के प्रमुख शरद पवार और उनकी बेटी सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। पीएमओ की ओर से इस मुलाकात व दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक की तस्वीरें साझा की गई, जिसमें शरद पवार और पीएम मोदी बेहद खुशनुमा माहौल में हंसते हुए और कुछ नोट्स साझा करते नजर आ रहे हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने खुद आगे बढ़कर शरद पवार का स्वागत किया। पीएम मोदी ने शरद पवार का हाथ थामा और उनको अपने कार्यालय के अंदर लेकर आए। इस समय सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं।

अहम मानी जा रही मुलाकात

WhatsApp Image 2026 07 22 at 11.52.57

इस मुलाकात को इसलिए भी बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि केंद्र सरकार संसद के जारी मानसून सत्र में ‘परिसीमन विधेयक’ लाने की तैयारी कर रही है। बिल को पास कराने के लिए सरकार को दो-तिहाई बहुमत की जरूरत है और ऐसे में एनसीपी (शरद पवार गुट) के 8 सांसद बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

क्योंकि एनसीपी (एसपी) की सुप्रिया सुले ने हाल ही में कहा था कि हमें 50 प्रतिशत सीट बढ़ाने की शर्त कागज पर लिखकर दीजिए, फिर हम इस पर बात करेंगे। वहीं सियासी गलियारों में यह भी चर्चा है कि शरद पवार की पार्टी का एक गुट एनडीए में शामिल होने की वकालत कर रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर