Wednesday, July 22, 2026

बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर विवाद पर पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद शुक्रवार रात तनाव की स्थिति पैदा हो गई। रेलपार इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। भीड़ ने पुलिस चौकी पर पथराव किया और आसपास खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

दिन में हुई थी पुलिस और स्थानीय लोगों की बातचीत

जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने आसनसोल के कई इलाकों में लाउडस्पीकर की आवाज तय सीमा में रखने को कहा था। इसी को लेकर दिन में रेलपार क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत भी हुई थी। हालांकि शाम होते-होते माहौल अचानक बिगड़ गया।

पुलिस चौकी पर हमला, कई वाहन क्षतिग्रस्त

शाम के समय बड़ी संख्या में लोग रेलपार स्थित पुलिस चौकी के पास पहुंच गए। आरोप है कि भीड़ ने चौकी पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस और आम लोगों के कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस में 18 आयुधिक अवर निरीक्षकों को मिली पदोन्नति

इलाके में तैनात की गई पैरामिलिट्री फोर्स

घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। संवेदनशील इलाकों में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है। पुलिस के डिप्टी कमिश्नर वीजी सतीश पसुमार्थी ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि इलाके के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर