न्यूज डेस्क: केरल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में नए मुख्यमंत्री शपथ ले चुके हैं, जबकि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की जीत के बाद भी मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अब गुरुवार को होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव किया जा सकता है।
Highlights:
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
तिरुवनंतपुरम में होगी विधायक दल की अहम बैठक
कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज दोपहर 1 बजे तिरुवनंतपुरम स्थित पार्टी कार्यालय में होगी। इस बैठक में विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे। माना जा रहा है कि इसी बैठक में केरल के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है। एक दिन पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि पार्टी हाईकमान ने सभी चर्चाएं पूरी कर ली हैं और गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
राहुल गांधी की पसंद बताए जा रहे केसी वेणुगोपाल
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पहली पसंद के. सी. वेणुगोपाल बताए जा रहे हैं। राहुल गांधी ने 11 मई को दिल्ली में वेणुगोपाल से अकेले में मुलाकात भी की थी। वेणुगोपाल फिलहाल अलाप्पुझा लोकसभा सीट से सांसद हैं और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के करीब 75 से 80 प्रतिशत विधायकों ने केसी वेणुगोपाल के नाम का समर्थन किया है। केरल विधानसभा चुनाव में UDF ने 140 में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिनमें कांग्रेस को 63 सीटें मिली हैं। पार्टी के भीतर वेणुगोपाल को मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
तीन बड़े नेताओं के नाम सबसे आगे
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे तीन नेताओं के नाम बताए जा रहे हैं। इनमें विपक्ष के नेता वीडी सतीशन, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला शामिल हैं। तीनों नेताओं ने पिछले दिनों दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से मुलाकात कर अपनी दावेदारी रखी थी। पार्टी के भीतर इन नेताओं को लेकर लगातार चर्चा चल रही है।
यह भी पढ़ें: गुजरात में बस-ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, चार यात्रियों की मौत, 10 घायल


