Tuesday, June 30, 2026

गुजरात में बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग में चार की मौत, 10 घायल

न्यूज डेस्क: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में चोटिला-राजकोट नेशनल हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अहमदाबाद से राजकोट जा रही एक निजी लग्जरी बस डामर से भरे टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में तुरंत आग लग गई। हादसे में चार यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना चोटिला के पास संगानी गांव के निकट रात करीब 1:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि डामर से भरे टैंकर का टायर अचानक फट गया था। इसी दौरान पीछे से आ रही निजी बस अनियंत्रित होकर टैंकर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

बस में सवार थे करीब 40 यात्री

डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस एसएस भदौरिया ने बताया कि बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि चार यात्री आग में फंस गए और उनकी मौत हो गई। हादसे में करीब 10 से 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को पहले चोटिला रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को राजकोट सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रशासन लगातार घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। डिप्टी कलेक्टर एचटी मकवाना ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में टैंकर के टायर फटने को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए चोटिला रेफरल अस्पताल भेजा गया है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर