Friday, July 24, 2026

आज देशभर में मोबाइल पर बजेगा इमरजेंसी सायरन, डिजास्टर अलर्ट सिस्टम का होगा ट्रायल

रांची : देशभर में आज मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट सायरन बज सकता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह किसी आपात स्थिति का संकेत नहीं बल्कि सरकार द्वारा किए जा रहे एक बड़े परीक्षण का हिस्सा है। दरअसल, भारत सरकार का दूरसंचार विभाग, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के साथ मिलकर एक मोबाइल आधारित डिजास्टर अलर्ट सिस्टम का परीक्षण करने जा रहा है। इस सिस्टम का उद्देश्य आपदा या आपातकाल की स्थिति में देशभर के लोगों को तुरंत और एक साथ चेतावनी देना है।

इसे भी पढ़ें : समृद्ध कला-संस्कृति विरासत को संरक्षित करना प्राथमिकता, स्वदेशी वस्तुओं को निरंतर मिल रहा प्रोत्साहन : हेमन्त सोरेन

यह एक अत्याधुनिक मोबाइल डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम है, जिसके जरिए सरकार सीधे लोगों के मोबाइल फोन पर अलर्ट भेज सकेगी। इस दौरान यूजर्स के फोन पर तेज सायरन के साथ एक अलर्ट मैसेज दिखाई देगा। सरकार इस सिस्टम की क्षमता और प्रभावशीलता को परखना चाहती है, ताकि भविष्य में भूकंप, बाढ़, चक्रवात जैसी आपदाओं के समय लोगों को समय रहते सचेत किया जा सके।

इसके जरिए सरकार यह जांच रही है कि आपदा की स्थिति में लोगों तक सूचना कितनी तेजी से पहुंचाई जा सकती है। समय पर अलर्ट मिलने से लोग सतर्क हो सकेंगे और जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम हो ओर समय रहते लोगों को अलर्ट किया जा सके। इस तकनीक के लागू होने से आपातकालीन स्थितियों में तुरंत सूचना प्रसारित होगी साथ ही जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकेगा। दूर-दराज के इलाकों तक भी अलर्ट पहुंच सकेगा। सरकार का यह कदम देश में आपदा प्रबंधन प्रणाली को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर