Monday, November 2, 2026

हजारीबाग में रामनवमी को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, एसडीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

हजारीबाग: रामनवमी पर्व के मद्देनज़र जिले में प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) आदित्य पांडे के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं जुलूस मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक टीम ने उन सभी प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया, जहां से रामनवमी के जुलूस गुजरने वाले हैं। इस दौरान आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के साथ-साथ शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

इसे भी पढ़ें : रांची : रामनवमी को लेकर डीजीपी तदाशा मिश्र ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

सदर एसडीओ आदित्य पांडे ने कहा कि रामनवमी को लेकर हजारीबाग प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हजारीबाग हमेशा से शांति और भाईचारे का प्रतीक रहा है और इस परंपरा को आगे भी कायम रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर है। यदि कोई भी व्यक्ति शहर के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी भ्रामक या भड़काऊ संदेश को साझा करने से बचें। साथ ही, हजारीबाग वासियों से प्रशासन का सहयोग करने और आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी पर्व मनाने की अपील की गई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर