चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में क दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महुआ चुनने गई एक महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।
Highlights:
जंगल में मिला महिला का शव
यह घटना आरोदाना पानुसाही जंगल की है, जहां सोमवार देर रात 45 वर्षीय गीता देवी का शव एक पेड़ के नीचे बरामद हुआा। शव की हालत इतनी भयावह थी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। जानकारी के अनुसार, गीता देवी सोमवार दोपहर करीब 3 बजे घर से महुआ चुनने के लिए जंगल गई थीं। आम दिनों की तरह परिवार को उम्मीद थी कि वह शाम तक वापस लौट आएंगी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।
ग्रामीणों ने रातभर की तलाश
महिला के लापता होने की सूचना मिलने पर परिवार और ग्रामीणों ने आसपास के जंगल में खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना सदर थाना को दी गई। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया, जो पूरी रात जारी रहा। करीब रात 1 बजे सर्च अभियान के दौरान महुआ के पेड़ के नीचे गीता देवी का शव मिला। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने टांगी से गले पर कई वार किए, जिससे गला लगभग धड़ से अलग हो गया था। घटनास्थल के पास खून से सनी टांगी भी बरामद हुई है, जिससे हत्या में उसी हथियार के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: कोलंबिया में एयरफोर्स का C-130 हरक्यूलिस विमान क्रैश, 66 सैनिकों की मौत
पुलिस जांच में जुटी
थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से कई अहम सुराग जुटाए गए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहोल है। महुआ सीजन में महिलाएं रोज जंगल जाती है, लेकिन इस वारदात ने उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। ग्रामीणों का कहना है कि अब जंगल जाना भी खतरनाक महसूस हो रहा है। महिला की इस निर्मम हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।


