Tuesday, July 21, 2026

कोलंबिया में एयरफोर्स का C-130 हरक्यूलिस विमान क्रैश, 66 सैनिकों की मौत

कोलंबिया: कोलंबिया में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब एयरफोर्स का C-130 हरक्यूलिस विमान टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हो गया। इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे का पूरा विवरण

यह दुर्घटना दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में हुई, जो पेरू की सीमा के पास स्थित है। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज के अनुसार, विमान रनवे से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर जाकर गिरा। हादसा उस समय हुआ जब विमान टेक-ऑफ कर रहा था। कोलंबियाई वायुसेना प्रमुख कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने बताया कि विमान में कुल 125 लोग सवार थे। इनमें 114 सैनिक और 11 क्रू मेंबर शामिल थे। सैन्य सूत्रों के अनुसार, मृतकों में 58 सैनिक, 6 वायुसेना कर्मी और 2 पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

राष्ट्रपति ने जताया दुख

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर और दुखद घटना है, जिसे टाला जा सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि जवानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। राष्ट्रपति पेट्रो ने बताया कि सेना के संसाधनों को आधुनिक बनाने की योजना पहले से तैयार है, लेकिन प्रशासनिक देरी के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अधिकारी इस दिशा में काम नहीं करेंगे, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, नए हेलीकॉप्टर, ट्रांसपोर्ट विमान और एंटी-ड्रोन सिस्टम जल्द खरीदने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर रेल मंडल के मुर्गा महादेव रोड स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे हुए बेपटरी

C-130 हरक्यूलिस विमान की खासियत

C-130 हरक्यूलिस दुनिया के सबसे भरोसेमंद सैन्य परिवहन विमानों में गिना जाता है। इसका उपयोग सैनिकों, हथियारों और राहत सामग्री को पहुंचाने में किया जाता है। यह विमान कच्चे और कठिन रनवे पर भी आसानी से उतर सकता है और एक बार में भारी मात्रा में सामान ले जाने में सक्षम है। इसके अलावा, इसका इस्तेमाल मेडिकल इमरजेंसी, आपदा राहत, आग बुझाने और मौसम संबंधी जानकारी जुटाने में भी किया जाता है। यह लगभग 19,000 किलोग्राम तक वजन एयरड्रॉप कर सकता है। कोलंबिया का यह विमान हादसा देश के लिए एक बड़ी त्रासदी बनकर सामने आया है। इस घटना ने सैन्य सुरक्षा और संसाधनों के आधुनिकीकरण की जरूरत को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर