जोधपुर: लद्दाख आंदोलन से जुड़े एक्टिविस्ट और साइंटिस्ट सोनम वांगचुक की तबीयत जेल में खराब हो गई है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल से एम्स हॉस्पिटल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनका मेडिकल परीक्षण किया। यहां डॉक्टरों की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक उनका चेकअप किया। जानकारी के मुताबिक, सोनम वांगचुक को शुक्रवार को भी मेडिकल जांच के लिए एम्स लाया गया था। लगातार स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों के चलते शनिवार को दोबारा उन्हें इमरजेंसी में दिखाया गया।
Highlights:
पेट दर्द और शरीर में दर्द की शिकायत
सूत्रों ने बताया कि वांगचुक को पेट में परेशानी के साथ-साथ शरीर के कई हिस्सों में दर्द की शिकायत थी। इमरजेंसी में उन्हें पेट रोग विशेषज्ञ (गैस्ट्रोलॉजिस्ट) को दिखाया गया। प्राथमिक इलाज और जांच के बाद डॉक्टरों ने आवश्यक सलाह दी। सोनम वांगचुक पिछले चार महीने से जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। उन्हें लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और उसे छठे शेड्यूल में शामिल करने की मांग को लेकर चल रहे धरने के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची विश्वविद्यालय ILS के शिक्षकों को हटाने पर लगाई रोक
थ्री इडियट्स से जुड़ा नाम
सोनम वांगचुक एक प्रसिद्ध साइंटिस्ट और शिक्षाविद हैं। लोकप्रिय हिंदी फिल्म थ्री इडियट्स का किरदार उनके जीवन और विचारों से प्रेरित माना जाता है, जिससे उन्हें देशभर में खास पहचान मिली। इलाज के बाद कड़ी सुरक्षा में लौटाए गए एम्स में जांच और डॉक्टरों की सलाह के बाद पुलिस टीम सोनम वांगचुक को कड़ी सुरक्षा में अस्पताल से रवाना कर वापस जेल ले गई। फिलहाल उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है।



