Sunday, September 13, 2026

खूंटी में क्रशर ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल सिंह गैंग के ‘आजाद सिरकार’ ने ली जिम्मेदारी

खूंटी:  खूंटी जिले के रानिया थाना क्षेत्र के डोडमा स्थित एक क्रशर प्लांट के कार्यालय पर बीती देर रात करीब 11:20 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिससे इलाके में भारी दहशत फैल गई है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

लेकिन, इस घटना के कुछ ही घंटों बाद राहुल सिंह गैंग के स्वयंभू सरगना ‘आजाद सिरकार’ ने सोशल मीडिया- फेस्बूक पर प्रेस रिलीज़ जारी कर इस वारदात की जिम्मेदारी ली है, जिससे हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है और धमकी भरे संदेश की गहन जाँच शुरू कर दी है।

Screenshot 2025 12 10 122728 Screenshot 2025 12 10 122757

9 जिलों के व्यापारियों को बनाया निशाना

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस संदेश में झारखंड के 9 जिलों के व्यापारियों, ठेकेदारों और खनन/कोयला परिवहन से जुड़े लोगों को सीधे तौर पर निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है। जिनमें रांची, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, लातेहार, गुमला, खूंटी, लोहरदगा और पलामू जिला शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के संदेश फैलाकर इलाके में भय का माहौल पैदा करने की कोशिश की जाती है, और इसके पीछे का मुख्य मकसद रंगदारी (लेवी) की वसूली करना होता है।

Screenshot 2025 12 10 115923

व्यापारी वर्ग में दहशत

इस फायरिंग और खुलेआम धमकी के बाद खदान और परिवहन क्षेत्र से जुड़े कई व्यापारी और ठेकेदार अपनी सुरक्षा को लेकर गहरे चिंतित हैं। कुछ व्यापारियों ने प्रशासन से ऐसे संगठित गिरोहों पर जल्द से जल्द कड़ी और निर्णायक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उनका कारोबार बिना किसी डर के चलता रहे। पुलिस फिलहाल आजाद सिरकार के दावे और उसकी मंशा की पड़ताल कर रही है।

खबरें और भी: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर उत्तर प्रदेश के देवरिया में दिल्ली जाने के दौरान ट्रेन से गिरफ्तार 

 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर