Thursday, October 29, 2026

TMC सांसद महुआ मोईत्रा पर अंडे और सड़े बैंगन से हमला, वीडियो शेयर कर सांसद ने लगाए गंभीर आरोप

कोलकाता: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के बाद राज्य में राजनीतिक तनाव थमता नजर नहीं आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासनकाल में प्रदेश के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में गिने जाने वाले अभिषेक बनर्जी के घर पर हुए पथराव के बाद अब तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) की फायरब्रांड सांसद महुआ मोईत्रा को निशाना बनाया गया है। महुआ मोईत्रा के घर और दफ्तर पर प्रदर्शनकारियों द्वारा अंडे और सड़े बैंगन फेंके गए हैं। टीएमसी सांसद ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना का वीडियो साझा करते हुए इसकी जानकारी दी है।

ममता बनर्जी, राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को किया टैग

महुआ मोईत्रा ने एक्स पर 1 मिनट 2 सेकंड का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के गुंडे उनके घर पर हमले कर रहे हैं और पश्चिम बंगाल पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले, डीएमके नेता एमके स्टालिन और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को टैग किया है।

Screenshot 2026 07 01 183530

“एक घंटे से ऑफिस में कैद हूं, सुरक्षा बल कुछ नहीं कर रहे” — महुआ मोईत्रा

साझा किए गए वीडियो में महुआ के ऑफिस के बाहर एक व्यस्त सड़क पर भारी भीड़, पुलिस और सुरक्षा बल नजर आ रहे हैं। वीडियो में जब कमरे का एक व्यक्ति खिड़की के पर्दे लगाने की कोशिश करता है, तो महुआ उसे रोकते हुए कहती हैं— “बंद मत करो, खुला रहने दो, लोगों को देखने दो।”

वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही हैं कि वह अपने ही ऑफिस में पिछले एक घंटे से कैद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह एक सांसद होने के बावजूद बाहर नहीं निकल पा रही हैं और मौके पर खड़े सीआरपीएफ के जवान कुछ करने के बजाय सिर्फ तमाशा देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Annapurna Bhandar Yojana: बंगाल की 1.10 करोड़ महिलाओं के खाते में CM शुभेंदु अधिकारी ने ट्रांसफर किए ₹3,300 करोड़

DGP को टैग कर बंगाल पुलिस पर लगाए आरोप

Screenshot 2026 07 01 184510

इस घटना के लगभग एक घंटे बाद सांसद ने एक और विडीओ साझा करते हुए बंगाल पुलिस के कार्यशैली पर गंभीर सवाल किए। उन्होनें पोस्ट में उन्होंने लिखा: “नमस्ते डीजीपी बंगाल और बंगाल पुलिस, पिछले 2 घंटों से आपकी पुलिस तमाशा देख रही है और भीड़ को हटा नहीं रही है। वे चाहते हैं कि मैं भाग जाऊँ और जब मैं अपनी कार में बैठूँ तो मुझ पर अंडे या पत्थर फेंकें। कृपया अपना काम करें। भीड़ को हटाएँ। मैं NH ढाबा प्लासी में हूँ।”

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला में भारतीय नाविक राकेश चौहान की संदिग्ध मौत के दो महीने बाद भारत आया शव, गाय़ब मिले कई अंग

सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘एग थेरेपी’ की तस्वीरें

घटना के बाद सोशल मीडिया पर महुआ मोईत्रा पर हुए इस हमले की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल तस्वीरों में महुआ मोईत्रा के ऑफिस की खिड़की पर अंडे के छिलके पड़े दिखाई दे रहे हैं और उनकी साड़ी पर भी दाग लगे हैं। टीएमसी सांसद का दावा है कि फेंके गए अंडे और बैंगन सीधे उनको लगे हैं।

Screenshot 2026 07 01 184925

गौरतलब है कि इससे पहले महुआ मोईत्रा ने चेतावनी दी थी कि यदि कोई उन पर अंडा फेंकेगा, तो वह चेहरा पहचानकर एफआईआर दर्ज कराएंगी। बंगाल में साल 2026 के चुनाव के बाद से ही टीएमसी नेताओं पर अंडे फेंकने का यह एक नया राजनीतिक ट्रेंड बन चुका है, जिसे सोशल मीडिया पर कुछ लोग तंज कसते हुए टीएमसी नेताओं का ‘एग थेरेपी’ ट्रीटमेंट कह रहे हैं।

यह खबर भी देखें:

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर