Thursday, October 29, 2026

नवरात्रि का पहला दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास, जानें आज का राशिफल

राशिफल: आज नवरात्रि का पहला दिन है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां शैलपुत्री की पूजा करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि के इस पावन दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या खास रहने वाला है। किस राशि को मिल सकती है खुशखबरी, किसके रुके हुए काम पूरे होंगे और किन लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है? जानिए आज का राशिफल।

इसे भी पढ़े: धनबाद के SBI ATM में ठगी का नया तरीका! कैश स्लॉट से संदिग्ध प्लेट बरामद, SSP प्रभात कुमार ने लिखा पत्र

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज नवरात्रि का पहला दिन नई शुरुआत के बारे में सोचने का हो सकता है. आग आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, तो परिवार की सलाह आपके काम आ सकती है. नौकरी करने वालों को अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी करनी होंगी. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और खर्च पर भी ध्यान रखें. घर में पूजा-पाठ का माहौल मन को शांति दे सकता है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रह सकता है. परिवार के साथ नवरात्रि की तैयारी करने या पूजा में शामिल होने का मौका मिल सकता है. किसी करीबी से बातचीत करने पर पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है. नौकरी और कारोबार में अपने काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें. खरीदारी करते समय जरूरत का सामान ही लें, ताकि बेवजह खर्च न बढ़े.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज के दिन पढ़ाई और कामकाज के बीच तालमेल बनाकर चलना होगा. अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो समय का सही इस्तेमाल करना जरूरी रहेगा. नौकरी करने वालों को सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करना चाहिए. कारोबार में कोई नया प्रस्ताव मिले, तो उसके बारे में अच्छी तरह सोच लें. परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए मददगार हो सकती है. बातचीत में अपनी भाषा का ध्यान रखें.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज नवरात्रि का पहला दिन घर और काम की जिम्मेदारियों से जुड़ा रह सकता है. पूजा की तैयारी के साथ दूसरे जरूरी काम भी पूरे करने पड़ सकते हैं. नौकरी में मेहनत जारी रखें और अधूरे काम को टालने से बचें. पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें. परिवार में किसी जरूरी विषय पर बातचीत हो सकती है. धैर्य बनाए रखने से परिस्थितियों को संभालना आसान होगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के मन में आज कुछ नया करने का विचार आ सकता है. किसी पुराने दोस्त या परिचित से बातचीत करना फायदेमंद रह सकता है. नौकरी करने वालों को अपने काम में अनुशासन बनाए रखना होगा. कारोबार में तुरंत फायदा मिलने की उम्मीद करने के बजाय आगे की योजना पर ध्यान दें. परिवार के साथ मां दुर्गा की पूजा में शामिल होने का मौका मिल सकता है. अपनी बात कहने के साथ दूसरों की बात भी सुनें.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन जरूरी काम पूरे करने का हो सकता है. पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखनी होगी. नौकरी में किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर व्यस्तता बढ़ सकती है. लंबे समय से रुके काम को पूरा करने का प्रयास करें, लेकिन जल्दबाजी में गलती न करें. परिवार में किसी विषय पर चर्चा हो सकती है. पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज नवरात्रि का पहला दिन रिश्तों और परिवार के लिहाज से खास रह सकता है. अगर आप भी पहली बार किसी धार्मिक आयोजन में पूरे उत्साह से शामिल हो रहे हैं, तो परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिल सकती है. पढ़ाई करने वालों को अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा. नौकरी और कारोबार में अपनी बात रखने का अवसर मिल सकता है. किसी की बात बुरी लगने पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. आर्थिक मामलों में भी सावधानी रखें. बातचीत से पुराने मतभेद दूर करने की कोशिश सफल हो सकती है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आज दे दिन अपने जरूरी कामों की प्राथमिकता तय करनी होगी. किसी काम में उम्मीद से ज्यादा समय लग सकता है, इसलिए परेशान होने के बजाय धैर्य रखें. नौकरी में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करना बेहतर रहेगा. कारोबार करने वाले अपने पुराने हिसाब-किताब और जरूरी कागजात व्यवस्थित कर सकते हैं. परिवार में किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है. छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन नई योजनाएं बनाने का हो सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई और करियर से जुड़े लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए. नौकरी करने वाले अपने कौशल को बेहतर बनाने की कोशिश कर सकते हैं. परिवार के साथ नवरात्रि की पूजा में शामिल होने या किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने की योजना बन सकती है. खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाए रखें. किसी बड़े फैसले से पहले जरूरी जानकारी जरूर जुटाएं.

मकर राशि

मकर राशि वालों को आज के दिन कामकाज के साथ परिवार की जरूरतों का भी ध्यान रखना होगा. किसी जरूरी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए समय निकालना पड़ सकता है. नौकरी में मेहनत और अनुशासन आपके काम आएंगे. कारोबार करने वालों को पुराने संपर्कों से फायदा मिल सकता है. उधार देने या लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें. घर में किसी बात पर असहमति हो, तो गुस्सा करने के बजाय शांति से बातचीत करें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत और आपसी सहयोग का हो सकता है. किसी परिचित से मुलाकात या जरूरी चर्चा करने का मौका मिल सकता है. नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिले, तो उसे समझने के बाद आगे बढ़ें. कारोबार में योजनाओं को पूरा करने के लिए सही रणनीति बनाना जरूरी होगा. परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रह सकता है. आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें.

मीन राशि

मीन राशि वालों को नवरात्रि के पहले दिन धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा. पढ़ाई, नौकरी या कारोबार में कोई काम अटक जाए, तो घबराने के बजाय उसे पूरा करने का दूसरा तरीका खोजें. परिवार के किसी सदस्य की सलाह उपयोगी हो सकती है. पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें. पूजा-पाठ और परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिल सकता है. दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करना आपके लिए अच्छा रहेगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर