Thursday, July 23, 2026

गुमला में पुआल के ढेर में जिंदा जला डेढ़ साल का मासूम, खेल-खेल में लगी आग

गुमला:  झारखंड के गुमला जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कामडारा थाना क्षेत्र के सरिता गांव में मंगलवार देर शाम पुआल के ढेर में खेलते हुए डेढ़ साल के मासूम नमन लुगून की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बच्चों के खेल-खेल में माचिस जलाने और अनजाने में पुआल में आग लगने के कारण हुआ। 90 प्रतिशत से अधिक झुलस चुके नमन ने RIMS लेकर आने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, नमन लुगून गाँव में अपने घर के पास पुआल के ढेर में लेटा हुआ था। पास ही कुछ अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। बच्चों ने खेल-खेल में माचिस जला दी और अनजाने में पुआल के ढेर में आग लग गई। माचिस की तीली से निकली आग तेज़ी से फैली। डर के मारे बाकी बच्चे वहाँ से भाग गए, लेकिन नमन पुआल के भीतर होने के कारण बाहर नहीं निकल सका और आग की लपटों में घिर गया। नमन की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और आग बुझाकर उसे निकाला। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।

इलाज के लिए संघर्ष, रास्ते में तोड़ा दम

गंभीर रूप से झुलसे नमन को तत्काल गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रिम्स (RIMS), राँची रेफर कर दिया।

दुर्भाग्यवश, 90% से अधिक झुलस चुके मासूम नमन ने रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे सरिता गाँव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी देखें 

खूंटी में ट्रक में अचानक लगी आग, जिंदा जलने से ड्राइवर की हुई मौत…

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर