Sunday, May 31, 2026

वैभव सूर्यवंशी को लेकर अमिताभ बच्चन ने क्या कहा? पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी दी प्रतिक्रिया

न्यूज डेस्क : आईपीएल 2026 से भले ही राजस्थान रॉयल्स बाहर हो गई है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपने शानदार प्रदर्शन पर खूब तारीफ़ें बटोरी हैं. बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार देर रात एक एक्स पोस्ट में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ़ की है.

अमिताभ बच्चन ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सूर्यवंशी – 15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्या. इस उम्र में तो हम बंटे और गुल्ली-डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे.” वहीं पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक एक्स पोस्ट में लिखा, ” वैभव इतनी कम उम्र में ताक़त और परिपक्वता के साथ खेल रहे हैं. भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए यह शानदार संकेत है.”

इसे भी पढ़ें : युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर

वैभव को मिले मौका 

इधर वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ़ की टिप्पणी सामने आई है. मोहम्मद कैफ़ ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी को टी 20 और ओडीआई में मौका मिलना चाहिए, भले टीम में से किसी को भी बाहर करना पड़े.

मोहम्मद कैफ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “वैभव सूर्यवंशी को जल्दी से टी 20 और ओडीआई में मौका देना चाहिए. इससे फ़र्क़ नहीं पड़ता कि किसे बाहर करना पड़े.” उन्होंने लिखा, “उसके (वैभव) टैलेंट पर भरोसा करो, उसे मौका दो और लंबा समय भी दो. जो वह कर सकता है, कोई और नहीं कर सकता. यह कोई जोखिम नहीं है, यह भरोसेमंद कदम है.”

झारखंड में बनेंगे ब्रांड एंबेसडर

इधर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वैभव सूर्यवंशी को जल्द ही झारखंड सरकार का स्वास्थ्य विभाग सम्मानित करेगा। स्वास्थ्य विभाग उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाएगी।

इस संबंध में डॉ. इरफान अंसारी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “वैभव, भले ही तुम्हारी टीम मैच हार गई हो, लेकिन तुम करोड़ों भारतीयों का दिल जीत चुके हो। इतनी कम उम्र में बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाज़ों का जिस आत्मविश्वास और आक्रामकता से सामना करते हैं, यह असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है। तुमने केवल अपना नाम ही नहीं, बल्कि अपने माता-पिता, बिहार और पूरे हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है। इसके लिए तुम्हें दिल से बधाई देता हूं। जल्द ही मैं तुम्हें झारखंड में सम्मानित करूंगा।”

गौरतलब है कि शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच हुआ मुक़ाबला हुआ था. यह मैच गुजरात टाइटन्स के नाम रहा और वह 7 विकेट से जीत गई. इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 से बाहर हो गई. वैभव ने 47 गेंद में 97 रन बनाए. उनकी पारी में 7 छक्के शामिल रहे. इस पारी के दौरान भी वैभव का स्ट्राइक 200 से ज़्यादा का ही रहा.

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर