Thursday, July 23, 2026

हम मदद बाँटने वाले नहीं, अवसर देने वाले लोग : हेमंत सोरेन

रांची : हमारे वीर पुरखों और दिशोम गुरुजी के मार्गदर्शन में हमारा युवा झारखंड आज एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है; जहाँ झारखंड की संस्कृति और सभ्यता, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और मजबूत अर्थव्यवस्था हमारी प्राथमिकता है। आने वाले दिनों में दिशोम गुरुजी के विशाल व्यक्तित्व, उनके विचारों और योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने के लिए गुरुजी मेमोरियल का निर्माण किया जाएगा। यह बातें कही, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने, बुधवार को विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन सदन की कार्यवाही खत्म होने के ठीक पहले वह बोल रहे थे.

उन्होंने झारखंड में जल्द ही जोहार परियोजना का दूसरा चरण शुरू होने का ऐलान करते हुए कहा कि महिलाओं व युवाओं के लिए माइक्रो एंटरप्राइज हेतु कैपिटल इंसेंटिव भी प्रदान किया जाएगा। वहीं मईया बलवान योजना और मईया उद्यमी योजना से हमारी माताएं-बहनें और तेज गति से आगे बढ़ पाएंगी।

शिक्षा के क्षेत्र में मरंग गोमके तथा दिशोम गुरुजी के नाम से डॉक्टोरल स्कॉलरशिप शुरू कर हम हर वर्ग को शिक्षा की नई ऊँचाइयों तक ले जाने का काम करेंगे। नए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, नए कॉलेज और लाइब्रेरी का निर्माण, हमारी आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाने का काम करेगी।

आने वाले दिनों में वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए यूके और जर्मनी, आदि देशों के साथ नॉलेज कॉरिडोर, विदेशी शिक्षा व स्किलिंग के अवसर हमारे युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए तैयार करने का भी हम काम करेंगे।

सर्वजन पेंशन योजना और मईया योजना से हम समाज के वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान देने का काम कर रहे हैं, वहीं सभी वर्गों से किया अपना वादा भी निभाते आ रहे हैं। OPS लागू कर हमारे राज्य के कर्मचारियों से किया वादा भी हमने निभाने का काम किया है। हमारे श्रमिक और प्रवासी भाई-बहनों के लिए हम एक वृहद कार्ययोजना के साथ भी आगे आने का काम करेंगे।

झारखंड स्टेट इकोनॉमिक डेवलपमेंट बोर्ड के जरिए युवा झारखंड आने वाले समय में क्रिटिकल मिनरल्स, ग्रीन एनर्जी, AI हब के साथ नई आर्थिक दिशा की ओर बढ़ेगा। हम मदद बाँटने वाले नहीं, अवसर देने वाले लोग हैं, जिससे लोग मजबूती के साथ अपने पैरों पर खड़ा हो सकें। झारखंड कभी रुका नहीं है, झुका नहीं है, लगातार आगे बढ़ रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर