Wednesday, July 22, 2026

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी, टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर ने वापस लिया है नाम

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान फाल्टा सीट पर अनियमितताओं की रिपोर्ट के बाद यहां 21 मई को दोबारा चुनाव कराने का आदेश दिए गए थे. इस सीट पर आज सुबह सात बजे से ही वोट डाले जा रहे हैं और सुबह 9 बजे तक 20.47 फीसदी वोटिंग हो चुकी है. यहां डाले जा रहे वोटों की गिनती 24 मई को होगी. पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान 29 अप्रैल को फाल्टा सीट पर भी मतदान हुआ था. हालांकि, चुनाव आयोग ने इस सीट के सभी 285 मतदान केंद्रों पर अनियमितताएं पाईं थी और उसके बाद 21 मई को दोबारा मतदान कराने की की घोषणा की थी.

इसे भी पढ़ें : साहिबगंज पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री को जेसीबी से किया जमींदोज, कई चीजें बरामद

हाल में ये सीट चर्चा में रही है क्योंकि पुनर्मतदान से दो दिन पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान चुनावी प्रक्रिया से हट गए थे. जहांगीर ख़ान के पीछे हटने पर टीएमसी ने कहा था कि यह उनका निजी फ़ैसला है, यह पार्टी का फ़ैसला नहीं है. वहीं समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, उनकी इस घोषणा पर राज्य के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि जहांगीर ख़ान भाग गए हैं क्योंकि उन्हें कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिल रहा है.

बता दें कि 4 मई को आए चुनाव परिणामों में बीजेपी ने 207 सीटें और टीएमसी ने 80 सीटें जीती थीं. इसके बाद 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर