Friday, June 5, 2026

साहिबगंज पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री को जेसीबी से किया जमींदोज, कई चीजें बरामद

न्यूज डेस्क: साहिबगंज के रांगा थाना क्षेत्र के केंदुआ आमगाछी में बीते 8 मई को पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री में छापेमारी की थी. जहां से उन्होंने 18 अर्ध निर्मित हथियार, हथियार बनाने का सामान और मशीन घर से बरामद किया है.  पुलिस प्रशासन ने बुधवार को जेसीबी की मदद से अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया. प्रशासन ने अवैध हथियार के खरीद बिक्री और बनाने की मिनी फैक्ट्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

जेसीबी से अवैध गन फैक्ट्री जमींदोज 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध मिनी गन की यह फैक्ट्री लंबे समय से इलाके में संचालित हो रही थी. यहां से तैयार किए गए हथियार बिहार और बंगाल में सप्लाई किए जाते थे. पुलिस ने छापेमारी से पहले ही कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था. उसी के निशानदेही पर पुलिस वहां तक पहुंची थी, जिसमें बिहार की पुलिस भी उनके साथ मौजूद थी. पुलिस ने जेसीबी मशीन से अवैध गन फैक्ट्री को जमींदोज कर दिया गया और बाउंड्री वॉल सहित पूरे घर को गिरा दिया गया, ताकि दोबारा वहां किसी तरह की गैरकानूनी गतिविधि संचालित न हो.

इसे भी पढ़े: किसानों के लिए जल्द जारी होगा प्रधानमंत्री किसान की 23वीं किस्त, आज करें ई-केवाईसी

इस कार्रवाई से लोगों को मिली राहत

अचानक हुई इस कार्रवाई को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध और अवैध हथियारों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा. वहीं कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि इलाके में अवैध हथियारों के कारण डर और असुरक्षा का माहौल बना रहता था. फैक्ट्री ध्वस्त होते ही लोगों ने राहत की सांस ली. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर