Thursday, July 23, 2026

IAS विनय चौबे के करीबी और नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय सिंह जेल से रिहा

रांची : जेल में बंद निलंबित आईएएस विनय चौबे के करीबी और नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को हजारीबाग जेल से बाहर आ गए. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बीते मंगलवार यानी 10 फरवरी को जमानत प्रदान की थी. विनय सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के अलावा कथित शराब घोटाला, हजारीबाग जमीन घोटाला समेत कई मामलों को लेकर एसीबी की ओर से मामले दर्ज कराए गए हैं.

विनय सिंह की पत्नी भी आरोपी

हजारीबाग में खासमहाल की जमीन पर बने नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के शो रूम के मालिक विनय सिंह के चार मामले दर्ज हैं, जिनमें शराब घोटाला मामले में रांची की ACB कोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी थी. कोर्ट में सुनवाई के दौरान उनके पक्ष ने दलील दी थी कि प्राथमिकी में उनका नाम नहीं है और न ही शराब के टेंडर या सप्लाई में उनकी कोई सीधी संलिप्तता है.
इसके बाद हजारीबाग में 28 डिसमिल ‘गैर मजरुआ खास’ जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इसी मामले में वे हजारीबाग जेल में बंद थे. ACB ने विनय सिंह पर उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप लगाया है. इस मामले की जांच फिलहाल जारी है और नेक्सजेन में उनके पूर्व पार्टनर रहे दीपक कुमार ने रांची के जगन्नाथपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है. यह मामला लगभग ढाई दशक पुराना है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि विनय सिंह ने उन पर अनैतिक दबाव बनाकर जबरन शेयर ट्रांसफर करवाए थे.
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर