Thursday, July 23, 2026

उपराष्ट्रपति सीपी नारायणन एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे झारखंड, IIM रांची के दीक्षांत समारोह में लेंगे भाग

रांची : उपराष्ट्रपति सीपी नारायणन एकदिवसीय दौरे पर शनिवार सुबह 10 बजे झारखंड पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व रांची सांसद संजय सेठ के अलावा झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार, झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया. रांची पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति खूंटी के उलीहातु के लिए रवाना हो गए.
खूंटी के उलीहातु स्थित भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर धरती आबा को उपराष्ट्रपति श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे. इस दौरान वह भगवान बिरास मुंडा के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे और उनके संग बातचीत करेंगे. उपराष्ट्रपति के साथ राज्यपाल संतोष गंगवार और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री सुदिव्य कुमार भी मौजूद है.
खूंटी से लौटने के बाद उपराष्ट्रपति लोकभवन में दोपहर का भोजन करेंगे और विश्राम करेंगे. दोपहर तीन बजे वह आईआईएम रांची के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. दो घंटे तक वहां रूकने के बाद वह आज शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर