Tuesday, July 21, 2026

यूजर्स ने की अचानक फेसबुक डाउन होने की शिकायत, इंस्टाग्राम में भी आई दिक्कत, मेटा का कोई बयान नहीं

न्यूज़ डेस्क : सोशल मीडिया यूजर्स खासकर फेसुबक और इंस्टाग्राम प्रयोग करने वाले लाखों लोगों को रविवार को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि यूजर्स को Meta के इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मोबाइल एप और वेब वर्जन दोनों में ही दिक्कत आई। हजारों यूजर्स ने शिकायत की कि वे न तो एप एक्सेस कर पा रहे हैं और न ही वेबसाइट। इसके अलावा इंस्टाग्राम में भी लोगों ने दिक्कत आने की बात कही।

इसे भी पढ़ें : कोलकाता हाईकोर्ट से टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को मिली राहत, दफ्तर पर नहीं होगी बुलडोजर कार्रवाई

इधर आउटेज ट्रैक करने वाली साइट Downdetector पर भी अचानक आई हज़ारों यूजर्स की शिकायतों के अनुसार लोगों को लॉगिन करने में न सिर्फ दिक्कतें आई, बल्कि फीड भी लोड नहीं हो रहा था. इसके अलावा पेज रिफ्रेश भी नहीं हो रहे थे और वेबसाइट खोलने में भी परेशानी हो रही थी। यूजर्स ने एप ओपन करने के दौरान एरर मैसेजेस आने की भी बात कही। इससे साफ था कि एक ही समय पर बहुत सारे लोगों का फेसबुक काम करना बंद कर चुका है।

जब फेसबुक नहीं चला, तो लोग ये चेक करने के लिए दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चले गए कि क्या दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी ऐसा ही हो रहा है तो कई यूजर्स ने इंस्टाग्राम में भी रुकावट आने की शिकायत की, धीरे धीरे शिकायतों की संख्या भी बढ़ने लगी. Downdetector के अनुसार कई यूजर्स एप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे, अपनी टाइमलाइन रिफ्रेश नहीं कर पा रहे थे या पोस्ट और स्टोरीज अपलोड नहीं कर पा रहे थे। ऐसी ही शिकायतें अमेरिका में भी आई. जहां 4,200 से ज्यादा यूजर्स ने इंस्टाग्राम से जुड़ी समस्याओं की रिपोर्ट की है।

Meta का जवाब नहीं

फेसबुक व इंस्टाग्राम के डाउन होने की हजारों शिकायतों के सामने आने व कई घंटों तक ऐसी दिक्कतों के बने रहने के बाद भी इस संबंध में Meta की ओर से इसके कारणों को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई और न ही ये बताया गया कि फेसबुक क्यों डाउन हुआ। ये भी अभी साफ नहीं है कि ये दिक्कत सिर्फ कुछ चुनिंदा जगहों पर आई थी या पूरी दुनिया के यूजर्स इससे परेशान थे, हालांकि शुरुआती रिपोर्ट्स से लग रहा है कि ये एक ग्लोबल आउटेज था।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर