Thursday, May 28, 2026

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहली बार भारत दौरे पर आए, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात

न्यूज डेस्क : अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहले आधिकारिक भारत दौरे पर शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचे. रुबियो 23 से 26 मई तक भारत के दौरे पर हैं. इस दौरान वह कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे. रुबियो क्वॉड गुट के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने नई दिल्ली आ रहे हैं. क्वॉड में अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया हैं.

इसे भी पढ़ें : भोपाल की त्विषा शर्मा केस में एमपी हाई कोर्ट ने दूसरा पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से कराने का दिया आदेश

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी. सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा, “मार्को रुबियो भारत दौरे पर हैं. शनिवार को वह कोलकाता पहुंचे और यह उनका पहला भारत दौरा है. बाद में आज वह नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात करेंगे. इस मुलाक़ात में व्यापार, तकनीक, रक्षा, क्वाड और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.”

गोर ने एक अन्य एक्स पोस्ट में कहा, “क्वाड बैठक ट्रंप की उस सोच को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है, जिससे अमेरिका-भारत साझेदारी और मज़बूत हो सके.”

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर