न्यूज डेस्क: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका संबंधों, क्षेत्रीय सुरक्षा, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Highlights:
बैठक के दौरान मार्को रूबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण भी दिया। इसे भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते संबंधों का महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच लगातार रणनीतिक और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
पीएम मोदी ने जताई खुशी
मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का स्वागत करके उन्हें खुशी हुई। उन्होंने कहा कि बैठक में भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हो रही प्रगति और क्षेत्रीय व वैश्विक शांति तथा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भी X पर बैठक की तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में शामिल होकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण तकनीकों के क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग को और मजबूत करने पर सार्थक चर्चा हुई।
इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर भी चर्चा
अमेरिकी राजदूत ने कहा कि भारत और अमेरिका मिलकर स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने भारत को अमेरिका का अत्यंत महत्वपूर्ण साझेदार बताया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस उच्चस्तरीय बैठक से भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को नई मजबूती मिलेगी। दोनों देश रक्षा, व्यापार, तकनीक और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर लगातार साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को मारने की साजिश, जांच एजेंसियां अलर्ट


