Thursday, July 23, 2026

बोकारो गर्भवती महिला की संदेहास्पद मौत को लेकर बवाल, भाजपा ने आज बंद का किया आह्वान

बोकारो/बेरमो : बेरमो कोयलांचल क्षेत्र में सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र की अमलो रेलवे साइडिंग से जलावन के लिए कोयला ला रही गर्भवती महिला अनिता कुमारी के साथ कथित तौर पर मारपीट और उसके बाद मौत होने की घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। वहीं इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने 31 मई को बोकारो बंद की घोषणा की है। जबकि स्थानीय लोग दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : दक्षिणी दिल्ली में पांच मंज़िला इमारत ढही, मेडिकल की तैयारी कर रहे दो छात्रों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

भाजपा ने बुलाया बंद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उनका आरोप है कि प्रदेश में आम लोग सुरक्षित नहीं हैं और धनबाद-बोकारो क्षेत्र में स्थिति और भी चिंताजनक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाजपा सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

धनबाद सांसद के गंभीर आरोप

वहीं, धनबाद सांसद ढुलू महतो ने मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सक्रिय कोयला माफियाओं ने एक दलित महिला की निर्मम हत्या की है। सांसद ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करते हुए पूछा कि आखिर किन परिस्थितियों में सुबह चार बजे बिना वीडियोग्राफी और बिना मजिस्ट्रेट की उपस्थिति के पोस्टमार्टम कराया गया।

ढुलू महतो ने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है, वही देर रात पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान सक्रिय भूमिका में दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में जिला प्रशासन, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और संबंधित चिकित्सकों को जवाब देना होगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर