नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार शाम एक पांच मंज़िला इमारत ढह गई. अधिकारियों के अनुसार इस घटना में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स और नीट-पीजी की तैयारी कर रहे कई युवा डॉक्टर प्रभावित हुए हैं। मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. मौक़े पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार पूरी पांच मंज़िला इमारत भर-भराकर गिर गई और मलबे के एक बड़े ढेर में तब्दील हो गई.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : एक घर में सिर्फ एक LPG कनेक्शन अतिरिक्त सिलेंडर को हटाएं, 1 जून से नया नियम
मलबे से 15 निकाले गए, 80 दबे
देर रात तक 15 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका था। घायलों में 11 पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को मैक्स, एम्स और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव अभियान देर रात तक युद्धस्तर पर जारी है।अभी भी 80 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया है। रेस्क्यू जारी है।
कोचिंग संस्थान के प्रेसिडेंट ने कहा
वहीं फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स के प्रेसिडेंट डॉ. जसवंत ने बताया कि अब तक 9 से 10 लोगों को बचाया जा चुका है। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो घायल इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। बाकी फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है, लेकिन रेस्क्यू टीम को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
ग्राउंड फ्लोर में कोचिंग
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इमारत के ग्राउंड फ़्लोर पर एक कोचिंग संस्थान संचालित हो रहा था, जबकि ऊपरी मंज़िलों पर निर्माण कार्य चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि मलबे में फंसे लोगों में स्टूडेंट्स भी हो सकते हैं. इस घटना को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें मलबा दिख रहा है. एएनआई ने बताया कि यह घटना महरौली पुलिस थाना क्षेत्र की है. वहीं, पीटीआई के मुताबिक़, यह घटना साकेत की है.


